Aayudh

Categories

America Fighter Jet Crash: एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट

America Fighter Jet Crash

HIGHLIGHTS:

  • एयर शो के दौरान टकराए दो F-18 जेट
  • हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने
  • टक्कर के बाद आसमान में दिखा आग का गोला
  • चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकले
  • अमेरिकी नौसेना को बड़ा नुकसान

 

America Fighter Jet Crash: वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के इडाहो स्टेट में आयोजित एक एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बता देइब कि अमेरिकी नौसेना के दो आधुनिक F-18 लड़ाकू विमान हवा में में टकरा गए और कुछ ही सेकेंड में आग के गोले में बदल गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों विमान बेहद करीब उड़ते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुई इस टक्कर के बाद उनके पुर्जे हवा में बिखरने लगे और देखते ही देखते दोनों जेट तेजी से नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Kerala CM Shapath Grahan: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 मंत्रियों के साथ बनी नई UDF सरकार; यहां देखिये लिस्ट

टक्कर के बाद आसमान में दिखा आग का गोला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में लोगों को लगा कि दोनों विमान एयर शो का हिस्सा बनकर करतब दिखा रहे हैं। लेकिन कुछ ही पल बाद दोनों जेट्स के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों विमानों से धुआं निकलने लगा और वे तेजी से जमीन की ओर गिरने लगे। जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आसमान में आग का बड़ा गोला दिखाई दिया। इस खौफनाक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, मैजिक सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत

पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकले क्रू मेंबर्स

हादसे के तुरंत बाद दोनों लड़ाकू विमानों के पायलट और क्रू मेंबर्स पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकलते दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों में कुल चार लोग सवार थे जो सभी सुरक्षित बच गए। राहत की बात यह रही कि क्रू हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर उतरा, जिससे किसी को गंभीर चोट नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि सभी क्रू मेंबर्स की हालत स्थिर है।

Bhojshala Verdict: भोजशाला में गूंजे माँ के जयकारे, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में शुरू हुई पूजा

अमेरिकी नौसेना ने शुरू की जांच

इस हादसे को लेकर अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट की नेवल एयर फोर्सेस की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायाम ने बताया कि हादसे के समय दोनों विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। F-18 लड़ाकू विमान अमेरिकी नौसेना के सबसे आधुनिक विमानों में गिने जाते हैं, ऐसे में दो विमानों का एक साथ तबाह होना अमेरिका के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *