HIGHLIGHTS:
- दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई तेज
- 70 से ज्यादा मकान अब तक ध्वस्त
- 6 मस्जिदें भी बुलडोजर कार्रवाई की जद में
- इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- हापुड़ में सपा नेता के मकान पर भी चला बुलडोजर
Dalmandi Mosque Demolition: उत्तरप्रदेश। वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई तेज कर दी है। बता दें कि इलाके में अब तक 70 से ज्यादा मकान और भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर इलाके में लगातार भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
ISIS Commander Killed: अमेरिका का बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन; ISIS का टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर
6 मस्जिदें भी कार्रवाई की जद में
प्रशासन ने दालमंडी क्षेत्र की 6 मस्जिदों को भी सड़क चौड़ीकरण की जद में बताया है। जिसके बाद मस्जिद कमेटियों को ढांचे शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन मस्जिदों के नाम सामने आए हैं उनमें लंगड़े हाफिज मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, निसारन मस्जिद, शाह मस्जिद और करीमुल्लाह बेग मस्जिद शामिल हैं। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दालमंडी के 187 मकान चिन्हित
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दालमंडी में कुल 187 मकानों और निर्माणों को चिन्हित किया गया है। इनमें से कई निर्माण सड़क चौड़ीकरण में बाधा माने जा रहे हैं। कभी पूर्वांचल के बड़े बाजारों में गिनी जाने वाली दालमंडी अब बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
हापुड़ में भी चला बुलडोजर
दूसरी ओर हापुड़ में समाजवादी पार्टी नेता अय्यूब सिद्दीकी के कथित अवैध मकान पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। मामले में प्रशासन का कहना है कि मकान तालाब की जमीन पर बना था इसलिए कार्रवाई की गयी थी। वहीं विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई चुनिंदा लोगों को निशाना बनाकर की जा रही है। इस मुद्दे पर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।