Aayudh

Categories

Yogendra Upadhyay Controversy : ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ सिखाती है झूठ बोलना, यूपी शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उठाए सवाल

Yogendra Upadhyay Controversy

Yogendra Upadhyay Controversy : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बच्चों की लोकप्रिय अंग्रेजी कविताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ जैसी कविताएं बच्चों को झूठ बोलने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनके अनुसार, ऐसे साहित्यिक कंटेंट से बचपन से ही बच्चों के मन में गलत आदतों के बीज बोते हैं।

मंत्री का तर्क

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने तर्क दिया कि कविताओं में ‘ईटिंग शुगर, नो पापा’ जैसी पंक्तियां बच्चों को झूठ बोलना सामान्य और मज़ेदार लगने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका कहना है कि शिक्षा सामग्री में इस तरह की चीजें बच्चों के नैतिक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं।

TN New Govt : कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, AIDMK को दिया झटका

गुरु ज्ञान के साथ संस्कार भी दे

इस दौरान उन्होंने हिंदी कविताओं और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि गुरु की भूमिका तभी पूरी होती है जब वह ज्ञान के साथ संस्कार भी दे। कार्यक्रम में 12 शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के डेमो चेक भी प्रदान किए गए।

कानपुर में आयोजित शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि समारोह के दौरान यूपी के मंत्री ने शिक्षकों से अपील की कि वे सिर्फ पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कार भी दें।

US Iran Ceasefire : 48 घंटे में खत्म हो सकती है ईरान जंग! अमेरिका लौटाएगा ईरानी प्रॉपर्टी, ईरान खोलेगा होर्मुज..

शिक्षा और नैतिकता पर असर

मंत्री का यह बयान शिक्षा और पाठ्यपुस्तक नीति पर बहस की नई लकीर खींच रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रारंभिक उम्र में पढ़ाई जाने वाली सामग्री बच्चों के मूल्य और आदतों को प्रभावित करती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या लोकप्रिय अंग्रेजी कविताओं में बदलाव या नए विकल्प पेश किए जाने चाहिए।

यहां देखिये वीडियो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *