Aayudh

Categories

Bengal Violence 2026 : चुनाव रिजल्ट के बाद कई जगह हिंसा, कोलकता में बुलडोजर तो आसनसोल में दफ्तर फूंका

Bengal Violence 2026

Bengal Violence 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। आगजनी, तोड़फोड़ और तनाव की घटनाओं ने हालात को गंभीर बना दिया है। खासकर आसनसोल और कोलकाता में हुई घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस हिंसा और आगजनी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आसनसोल में TMC दफ्तर में आगजनी

आसनसोल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर में देर रात आग लगा दी गई। यह दफ्तर वार्ड नंबर 53 की पार्षद मौसमी बोस से जुड़ा बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया। साथ ही पास की एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Anupam Kher Viral Tweet : अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन TMC सत्ता में नहीं, एक्टर का जवाब वायरल

बीजेपी विधायक ने दिए जांच के निर्देश

कृष्णेंदु मुखर्जी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल

एक स्थानीय दुकानदार हरेकृष्ण बनर्जी ने बताया कि दुकान बंद करने के कुछ समय बाद उन्हें आग लगने की खबर मिली। जब वह लौटे तो देखा कि आग तेजी से फैल रही थी। उनकी दुकान के बिजली सिस्टम को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश

कोलकाता के न्यू मार्केट में तोड़फोड़ 

कोलकाता के मध्य क्षेत्र में स्थित न्यू मार्केट इलाके में भी तनाव फैल गया। यहां बुलडोजरों के साथ आए कुछ लोगों ने कथित तौर पर TMC के एक दफ्तर को निशाना बनाया। इस दौरान भारी तोड़फोड़ की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

व्यापारियों में दहशत, दुकानें बंद

न्यू मार्केट जैसे व्यस्त कारोबारी इलाके में अचानक बिगड़े हालात के कारण दुकानदारों में डर फैल गया। कई व्यापारियों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Tamil Nadu New CM : थलापति विजय का CM पद तय? कांग्रेस-AIADMK में बड़ा खेल शुरू !

महुआ मोइत्रा ने जताई नाराजगी

महुआ मोइत्रा ने इस घटना पर सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में हुई घटना चिंताजनक है और यह स्थिति राज्य में बढ़ते तनाव को दिखाती है।

यहां देखिये हिंसा से जुड़े वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *