Aayudh

Categories

Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश

Mauganj Police Attack

Mauganj Police Attack : मध्य प्रदेश। मऊगंज में चोरी के एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि महिला आरक्षक समेत दो पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद करने की कोशिश की गई। धक्का-मुक्की के दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

ये है पूरा मामला

यह घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के कुलबहेरिया गांव से जुड़ी है। यहां सितंबर 2025 में राम लखन शर्मा के घर चोरी हुई थी। घर से करीब 40 हजार रुपये नकद और जेवर गायब हो गए थे। खास बात यह रही कि पेटी और अलमारी के ताले बंद थे, जिससे मामला संदिग्ध बन गया। परिवार के अनुसार, घर की चाबी एक बुजुर्ग महिला के पास थी और घटना का पता होली पर घर लौटने के बाद चला।

Tamil Nadu New CM : थलापति विजय का CM पद तय? कांग्रेस-AIADMK में बड़ा खेल शुरू !

जांच के लिए पहुंची थी पुलिस टीम

इस मामले में 14 अप्रैल 2026 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए संदेह के आधार पर प्रियंका शर्मा को पूछताछ के लिए कई बार बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस टीम नोटिस देने के लिए लौर थाना क्षेत्र के शुकुलगवां गांव पहुंची थी।

पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद करने की कोशिश

पुलिस के गांव पहुंचते ही घर की महिलाएं आक्रोशित हो गईं। आरोप है कि उन्होंने एक महिला आरक्षक को घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद करने की कोशिश की। उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र पटेल के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान पुलिसकर्मी सत्यम और महिला आरक्षक रेखा को भी कमरे में बंद करने की कोशिश हुई और उनकी वर्दी फट गई।

MP Cabinet Decisions : MP व्यापार कल्याण बोर्ड बनेगा, 38,555 करोड़ विकास कार्यों को मंजूरी

सड़क पर लेटकर किया विरोध

जब अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो विरोध कर रही महिलाएं पुलिस वाहन के सामने लेट गईं। इससे काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने समझाइश देकर हालात को काबू में किया और फंसे पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया

एसडीओपी सचि पाठक के अनुसार, इस घटना में शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अभद्रता जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *