Aayudh

Categories

MP News : कथावाचक को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी, लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या पर दिया था भाषण

Sar Tan Se Juda Threat Kathavachak

MP News : उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में एक कथावाचक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। चारधाम मंदिर, जयसिंहपुरा निवासी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिकायत में बताया कि 27 मार्च 2026 को राम नवमी के अवसर पर हैदराबाद में निकाली गई शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने उद्बोधन दिया था। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे और इनके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही थी।

Ujjain Shivling Discovery : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला 2 हजार साल पुराना शिवलिंग, आस्था का उमड़ा सैलाब

कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और गंगोत्री धाम के संत अद्वैतानंद गिरी जी महाराज भी मौजूद थे। उद्बोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कथावाचक को निशाना बनाया जाने लगा।

धमकी कहां से आई?

शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम आईडी @dr_taha_cheemaa से उनके खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट किए गए। उनको “सर तन से जुदा” करने की धमकी दी गई और ऐसा करने वाले को लाखों रुपये का इनाम देने की बात कही गई।

Jabalpur Cruise Tragedy : जबलपुर क्रूज हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर! आखिरी सांस तक माँ ने लड़ी बच्चे को बचाने की लड़ाई

पुलिस की कार्रवाई

एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स, वायरल वीडियो और पोस्ट्स की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *