Aayudh

Categories

Bengal Strongroom Controversy : बंगाल में EVM को लेकर हंगामा! ममता बनर्जी ने स्ट्रॉन्गरूम किया दौरा, लगाए धांधली के आरोप

Mamata Banerjee Visits Strongroom

Bengal Strongroom Controversy : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद स्ट्रॉन्गरूम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पोस्टल बैलट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद स्ट्रॉन्गरूम पहुंच गईं और धरना शुरू कर दिया।

शाम को आया ई-मेल फिर शुरू हुआ विवाद

दोपहर तीन बजे तक सब कुछ सामान्य था। शाम को एक ई-मेल आया। उसमें लिखा था कि शाम चार बजे स्ट्रॉन्गरूम खोला जाएगा। टीएमसी नेता कुणाल घोष और शशि पांजा मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इस पर टीएमसी ने आपत्ति जताई। पार्टी ने कहा कि बिना पार्टी प्रतिनिधियों के पोस्टल बैलट और पिंक पेपर संभालना लोकतंत्र के खिलाफ है। टीएमसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। कुणाल घोष और शशि पांजा स्ट्रॉन्गरूम के बाहर धरने पर बैठ गए।

LPG Price Hike : 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, 993 रुपए बढ़े दाम; जानिए आपके शहर के रेट

ममता बनर्जी खुद मैदान में उतरीं

मुख्यमंतंत्री ममता बनर्जी सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्गरूम पहुंचीं। इस स्कूल में भवानीपुर विधानसभा की ईवीएम रखी हुई हैं। भवानीपुर से ममता खुद चुनाव मैदान में हैं। वे करीब तीन घंटे तक वहां रहीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे अंदर जाने का अधिकार है, क्योंकि पहले वे किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं देते थे। लेकिन हमारे चुनाव नियमों के अनुसार, किसी भी पार्टी के उम्मीदवार और चुनाव एजेंट को सीलबंद कमरे तक जाने की इजाज़त है। सीलबंद कमरे के अंदर नहीं, बल्कि सीलबंद कमरे के दरवाज़े के बाहर। पहले, उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया…लेकिन उन्होंने किसी और से इजाज़त ली और मुझे अंदर जाने दिया…”

बाहर निकलने के बाद ममता ने कहा कि शुरू में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। जब उन्होंने चुनाव नियमों का हवाला दिया तो अंदर जाने दिया गया। उन्होंने कई जगह गड़बड़ी मिलने का दावा किया और कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो वे जिंदगी-मौत एक कर देंगी। सीएम की अपील पर टीएमसी समर्थकों ने स्ट्रॉन्गरूम के बाहर 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी।

Jabalpur Cruise Accident : जबलपुर क्रूज हादसे में 9 मौतें, पर्यटन मंत्री को नहीं पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक की जानकारी

बीजेपी ने बताया राजनीतिक ड्रामा

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे राजनीतिक नाटक करार दिया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि ममता का यह रवैया पश्चिम बंगाल के लिए सबसे साफ एग्जिट पोल है। टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

चुनाव आयोग ने रात को की प्रेस कॉन्फ्रेंस

विवाद बढ़ने पर चुनाव आयोग ने रात में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आयोग ने टीएमसी के सभी आरोप खारिज कर दिए। आयोग ने कहा कि स्ट्रॉन्गरूम में पोस्टल बैलट की छंटनी हो रही थी। यह एक सामान्य और तय प्रक्रिया है। सभी पार्टियों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी। आयोग ने यह भी कहा कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र के सभी सात स्ट्रॉन्गरूम पूरी तरह सुरक्षित हैं। बैलट बॉक्स के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं हुई।

Rape Victim Abortion Time Limit : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाओ, केंद्र से कहा- कानून में करें बदलाव

सुबह फिर पहुंचे कुणाल घोष

शुक्रवार की सुबह कुणाल घोष नेताजी इंडोर स्टेडियम के स्ट्रॉन्गरूम पर पहुंचे। उन्होंने बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की निगरानी भी की।

TMC ने इस CCTV फ़ुटेज के साथ लगाया बड़ा आरोप, बैलेट बॉक्स खोलने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *