Aayudh

Categories

Mira Road Case : कलमा पढ़ो कहकर हमला, US रिटर्न युवक का ISIS कंटेंट से कनेक्शन!

Mira Road Case

Mira Road Case : महाराष्ट्र। मुंबई के मीरा रोड इलाके में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी जैब जुबैर अंसारी को लेकर पुलिस जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अमेरिका से भारत लौटा था और लंबे समय से इंटरनेट पर कट्टरपंथी सामग्री देख रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को सौंप दी गई है।

2019 में अमेरिका से लौटा था भारत

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जैब जुबैर अंसारी का जन्म मुंबई के कुर्ला इलाके में हुआ था। बाद में उसका परिवार अमेरिका चला गया, जहां उसने पढ़ाई की। वर्ष 2019 में वह वापस भारत लौट आया और मीरा रोड के नयनगर इलाके में किराए के मकान में अकेला रहने लगा। उसका परिवार अभी भी अमेरिका में बताया जा रहा है।

TCS Conversion Case : बुर्का नहीं पहनतीं इसलिए होता है रेप… TCS नासिक कांड की पीड़िता ने सुनाई आपबीती

मोबाइल से मिले संदिग्ध वीडियो और दस्तावेज

सूत्रों के मुताबिक आरोपी के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध वीडियो और आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट पर लगातार ISIS से जुड़ा कंटेंट देखता था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किसी संगठन के संपर्क में था या खुद ही कट्टर सोच से प्रभावित हुआ।

कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था आरोपी

हैरानी की बात यह है कि आरोपी पढ़ा-लिखा युवक था और कुछ महीने पहले तक एक कोचिंग सेंटर में गणित और केमिस्ट्री पढ़ाता था। उसने करीब तीन-चार महीने पहले पढ़ाना छोड़ दिया था। पड़ोसियों को भी कभी शक नहीं हुआ कि वह किसी गंभीर साजिश में शामिल हो सकता है।

गार्ड्स से नाम और धर्म पूछकर किया हमला

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोमवार तड़के दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स से पहले उनका नाम और धर्म पूछा। इसके बाद उनसे धार्मिक वाक्य बोलने को कहा। जब दोनों ऐसा नहीं कर पाए तो उसने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गार्ड्स गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपने ही कानून में फंस जाते Raghav Chadha? जानिये क्या है 4 साल पुराना बिल जो आज बना चर्चा का विषय

90 मिनट में पुलिस ने दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को महज 90 मिनट के अंदर गिरफ्तार कर लिया। बाद में मामले के धार्मिक और सुरक्षा पहलू को देखते हुए ATS ने जांच अपने हाथ में ले ली।

पीड़ितों की हालत गंभीर

हमले में घायल राजकुमार मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे गार्ड सुब्रतो सेन का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री बोले- सेल्फ कट्टरपंथीकरण का मामला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को सेल्फ कट्टरपंथीकरण का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि किताबों, साहित्य और इंटरनेट के जरिए आरोपी खुद कट्टर सोच से प्रभावित हुआ लगता है। अब ATS और अन्य एजेंसियां यह पता लगाएंगी कि इसके पीछे कोई और नेटवर्क है या नहीं।

Vikas Hirve Suicide Case : पत्नी स्नेहा सोलंकी और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग, सड़कों पर उतरे लोग

अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। फिलहाल जांच जारी है और कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *