Raghav Chadha Joins BJP : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची राजनीतिक हलचल अब बड़े हंगामे में बदल गई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा समेत तीन सांसदों ने AAP छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, चार अन्य सांसदों के BJP में शामिल होने पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
सीएम भगवंत मान का तंज
इस घटनाक्रम पर पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने तीखा तंज कसा। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए AAP छोड़कर BJP में जाने वाले और जाने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की।
AAP’s Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP छोड़ BJP में होंगे शामिल!
भगवंत मान ने लिखा- “अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया। ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं।”
बलबीर सिंह का बयान
AAP नेता बलबीर सिंह ने भी सांसदों पर नाराजगी जताते हुए कहा, “जिनको हमने चुनकर भेजा था, पंजाब के विधायकों ने भेजा था, उन लोगों ने हमारे साथ विश्वासघात किया है। अगर उनमें थोड़ी सी भी तमीज होती तो वे इस्तीफा देकर जाते। ये भाजपा का ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) है, यही काम भाजपा करती है।”
Iran-US Peace Talks : अमेरिका-ईरान बातचीत का दूसरा दौर! सीधी मुलाकात से ईरान का इनकार
कौन-कौन शामिल हुए?
शुक्रवार को राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने औपचारिक रूप से भाजपा जॉइन कर ली। वहीं, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता के भी BJP में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, इन चारों नेताओं के नाम पर अभी सस्पेंस जारी है।
आज हो सकती है विलय की प्रक्रिया पूरी
सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा में AAP के इन 7 सांसदों के भाजपा में विलय की प्रक्रिया आज पूरी हो सकती है। अगर राज्यसभा सभापति इस विलय को मंजूरी दे देते हैं, तो AAP के लिए यह संसद में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा। इन सात सांसदों के जाने से उच्च सदन में बीजेपी का पलड़ा और भारी हो जाएगा।
