Aayudh

Categories

MP AYOG: SC-ST के बाद अब महिला आयोग पर नजर, आज हो सकता है बड़ा ऐलान

MP AYOG: SC-ST

HIGHLIGHTS:

  • SC और ST आयोग अध्यक्षों के नाम तय
  • महिला और बाल आयोग की घोषणा जल्द संभव
  • सीएम मोहन यादव की मंजूरी, अंतिम आदेश बाकी
  • 2023 चुनाव हारे नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी
  • निगम-मंडलों की सूची भी जल्द जारी होने के संकेत

MP AYOG: मध्यप्रदेश। भोपाल में लंबे समय से लंबित आयोग अध्यक्षों की नियुक्तियों का सिलसिला अब शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंजूरी के बाद अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग के अध्यक्षों के नाम तय कर दिए गए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ेगी।

UP BORAD TOPPER: बिन मां की बेटी ने किया कमाल, 97% अंक लाकर सुरभि बनीं यूपी की थर्ड टॉपर

महिला और बाल आयोग पर आज हो सकता है फैसला

SC-ST आयोग के बाद अब सबकी नजर महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग पर टिकी हुई है। सूत्रों के अनुसार, आज इन दोनों आयोगों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो सकता है। संगठन स्तर पर लिस्ट लगभग फाइनल बताई जा रही है और सिर्फ आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। इस बीच मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बीच अहम बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें वरिष्ठ नेता शामिल होकर अंतिम निर्णय ले सकते हैं।

WEST BEGAL ELECTION: बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, पहले चरण में 93% मतदान!

सामाजिक समीकरण और निगम-मंडल सूची का इंतजार

इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन साधने पर खास ध्यान दिया गया है। साथ ही 2023 चुनाव हारे वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति अपनाई जा रही है। अब आयोगों के बाद निगम-मंडलों और अन्य बोर्ड्स की सूची का भी इंतजार है, जो किसी भी वक्त जारी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *