Aayudh

Categories

Bengal Election Violence 2026 : EVM खराबी पर बवाल! बुधपुर गांव में ग्रामीणों और केंद्रीय बल में झड़प, पुलिस वाहन पर पथराव

EVM malfunctions

Bengal Election Violence 2026 : पुरुलिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान पुरुलिया जिले में एक नई हिंसक घटना सामने आई है। पुरुलिया के बुधपुर गांव में कथित EVM खराबी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि उनके बूथ पर EVM मशीन खराब हो गई थी, जिसके कारण वे काफी देर से वोट नहीं डाल पा रहे थे। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्मी बढ़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया, जिससे गाड़ी के सामने वाले कांच टूट गए। झड़प में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

Humayun Kabir : Voting के बीच हुमायूं कबीर को याद आई बाबरी मस्जिद! निर्माण स्थल का किया दौरा

स्थानीय लोगों का गुस्सा

ग्रामीणों ने बताया कि EVM खराब होने के बावजूद चुनाव अधिकारियों ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर लोगों ने बूथ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। केंद्रीय बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान झड़प हो गई।

चुनाव आयोग पर सवाल

बता दें कि, मतदान के दौरान EVM खराबी की यह घटना पहली नहीं हैं। इससे पहले मालदा जिले के एक मतदान केंद्र से ऐसा मामला सामने आया था, जिससे मतदाताओं में नाराजगी बढ़ रही है।

Attack on Agnimitra Paul Car : BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, शीशे तोड़े

पुरुलिया जिले में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। इस घटना से आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *