Aayudh

Categories

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! 2% महंगाई भत्ता बढ़ोतरी को मंजूरी

DA Hike

DA Hike : नई दिल्ली। महंगाई के इस दौर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा। सरकार का यह कदम बढ़ती कीमतों के बीच आर्थिक संतुलन बनाए रखने में मददगार माना जा रहा है।

कैबिनेट ने दी बढ़ोतरी को मंजूरी

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट मीटिंग में DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इससे पहले अक्टूबर में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो जुलाई 2025 से लागू हुआ था। अब नई बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की आय में और वृद्धि होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

Congress Press Conference : हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकते – महिला आरक्षण बिल पर प्रियंका गांधी

कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा

इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। उनकी मासिक आय बढ़ेगी, जिससे घरेलू खर्चों को संभालना आसान होगा। बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

एरियर मिलने की संभावना

आमतौर पर DA में बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों को एरियर (बकाया राशि) भी मिलता है। ऐसे में इस फैसले के बाद कर्मचारियों को एकमुश्त राशि मिलने की संभावना है, जो उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक सहारा साबित हो सकती है।

Manipur Violence 2026 : क्या हो रहा मणिपुर में? इम्फाल में कर्फ्यू! मशाल लिए हजारों लोग सड़कों पर

कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

कैबिनेट ने DA बढ़ोतरी के अलावा कुछ अन्य अहम फैसले भी लिए हैं। सॉवरेन मैरीटाइम फंड के लिए 13,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे जहाजों को सस्ती और स्थिर बीमा सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को 2028 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है और इसके लिए 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी मंजूर किया गया है।

Wheat Procurement : मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत! स्लॉट बुकिंग की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ी

8वें वेतन आयोग की मांग तेज

इसी बीच कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग को लेकर अपनी मांगें तेज कर दी हैं। एनसी-जेसीएम (NC-JCM) ने फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव दिया है।

यदि यह लागू होता है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 69,000 रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा परिवार की परिभाषा में बदलाव, ज्यादा इंक्रीमेंट और महंगाई से जुड़े भत्तों में सुधार की मांग भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *