MP Board Results 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रिजल्ट जारी किया। 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी रहा और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से 8 फीसदी अच्छा रहा।
इस साल भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए हैं। जिलों की रैंकिंग में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा।
एमपी बोर्ड 10वीं में फर्स्ट डिविजन से कितने पास हुए
कुल 787595 नियमित विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किए गए। इनमें से 431464 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी (First Division) में, 145772 द्वितीय श्रेणी में और 1092 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 578328 विद्यार्थी सफल हुए।
MP बोर्ड 10वीं में रेगुलर व प्राइवेट उम्मदीवारों का रिजल्ट
नियमित परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.42% तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का 26.38% रहा है।
छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन : नियमित विद्यार्थियों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.52% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.31% रहा।
दिव्यांग (CWSN) विद्यार्थी : मानसिक विकलांग, नेत्रहीन एवं मूक-बधिर श्रेणी के विद्यार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 54.86% रहा (छात्र- 53.80%, छात्राएं- 56.65%
स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर क्लिक कर सकते हैं।
रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर
नरसिंहपुर जिले में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 92.62% और प्राइवेट छात्रों का 59.93% दर्ज किया गया। इसी जिले के विज्ञान-गणित समूह के छात्र आदित्य (पिता जनक सिंह कुशवाहा), चैतन्य वीपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईंखेड़ा के छात्र हैं, जिन्होंने 485 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया।
नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा
इस वर्ष परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परिणामों के अनुसार नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का परिणाम 30.60% दर्ज किया गया। यह पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर परिणाम बताया जा रहा है।
छात्राओं का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन
छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का 72.39% रहा। इस बार किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है, हालांकि करीब 1 लाख 99 हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं।
नई शिक्षा नीति के तहत द्वितीय अवसर परीक्षा
नई शिक्षा नीति के तहत इस साल से पूरक परीक्षा की जगह ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी। जो छात्र एक या अधिक विषयों में फेल या अनुपस्थित रहे हैं, वे इसमें शामिल हो सकेंगे।
साथ ही जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में बैठ सकेंगे। दोनों परीक्षाओं में से बेहतर परिणाम को अंतिम माना जाएगा। प्रायोगिक विषयों में केवल अनुत्तीर्ण भाग में ही शामिल होने की अनुमति होगी और विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
15 अप्रैल से भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 रात 12 बजे तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है।
12वीं में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप
कला समूह
श्रुति तोमर पिता रवींद्र सिंह तोमर, द्रोण अकादमी मुरैना- अंक 489
आकाश अहिरवार पिता शंकरलाल अहिरवार, शासकीय महाराजा बहु. उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट स्कूल नंबर-1 छतरपुर, अंक 489
विज्ञान-गणित समूह
श्लोक प्रजापति पिता विनोद प्रजापति, नूतन बाल विद्या मंदिर उमावि इंग्लिशपुरा सीहोर, अंक- 493
वाणिज्य समूह
चांदनी विश्वकर्मा पिता रामभुवन विश्वकर्मा, गुरुदेव शिक्षा केंद्र उमावि नीलबड़ भोपाल, अंक- 494
खुशी पिता दुर्गाप्रसा राय, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि शिवाजी नगर भोपाल, अंक- 494
कृषि समूह
तुलसी राजावत पिता राजेश्वर सिंह राजावत, शाउमा उत्कृष्ट स्कूल नंबर-1 शिवपुरी, अंक- 493
चंचल कुशवाह पिता लालाराम कुशवाह, इंडियन पब्लिक उमावि झींगुरा शिवपुरी, अंक- 493
ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह
शाइस्ताह कुरैशी पिता इकरार अहमद, शासकीय कन्या उमावि नौगांव छतरपुर, अंक- 485
जीव विज्ञान समूह
तन्वी कुमावत पिता संदीप कुमावत, तीरथबाई कलां चंद्र उमावि पलसीकर कॉलोनी इंदौर, अंक- 492
पन्ना से निकला हीरा – सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में जनजातीय क्षेत्र के बच्चों ने बाजी मार ली है। बेटियों ने फिर से मेरिट में अव्वल स्थान हासिल किया है। सरकारी विद्यालयों ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए 76% रिजल्ट दिया, जबकि प्राइवेट स्कूलों का 68% रहा। पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक पाकर टॉप किया, जिस पर सीएम मोहन यादव ने कहा – “पन्ना से हीरा निकला”।
MP Board Results 2026 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम, 16 लाख छात्रों को इंतजार
क्या बोले स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh) ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले पूरी प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक जांच और वेरिफिकेशन किया गया, ताकि परिणाम पूरी तरह त्रुटिरहित रहे। उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रमों का सकारात्मक असर रिजल्ट में देखने को मिला है।

