Aayudh

Categories

Vedanta Power Plant : वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 9 की दर्दनाक मौत

Vedanta Power Plant

Vedanta Power Plant : सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में बॉयलर फटने से लगभग 9 से 10 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है। सक्ती ज़िले के SP प्रफुल ठाकुर (SP Prafull Thakur) ने बताया, सक्ती ज़िले के सिंघी तराई इलाके में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉयलर में विस्फोट से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे हुआ। उस समय प्लांट में रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था, तभी अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्यूब फटने की वजह से यह हादसा हुआ।

Noida Labour Protest Update : नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी, NCR में हाई अलर्ट

घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 15 मजदूरों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन जमा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं और घायलों से मिलने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

Yamuna Steamer Accident : यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 4 अब भी लापता, रेस्क्यू में जुटे 250 गोताखोर

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

वेदांता पावर प्लांट हादसे की होगी जांच

CM विष्णु देव साय ने कहा, “यह एक दुखद घटना है और इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं… इसकी जांच की जाएगी और जो भी इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पीड़ितों को मुआवजे और उपचार की व्यवस्था की मांग की

भूपेश बघेल ने हादसे को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कहा कि, सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है. प्राप्त जानकारी अनुसार इस भीषण हादसे में अब तक 4 मजदूरों की अकस्मात मौत तथा दर्जनों मजदूरों के बुरी तरह घायल होने की खबर है.

Bhopal Respiratory Patients : भोपाल की हवा में जहर! एम्स और हमीदिया में मरीजों की भीड़

ईश्वर दिवंगत जनों को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें. शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

यहां देखिये हादसे का वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *