Crop Damage Compensation : भोपाल। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और खराब मौसम के चलते फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत एक्शन लिया है और प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि फसलों के नुकसान के आकलन में किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिया है कि वे खुद इस पूरे प्रक्रिया की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सर्वेक्षण सही और पारदर्शी तरीके से हो।
Pakistan Economic Crisis : पाकिस्तान पर गहराया आर्थिक संकट, UAE ने 2 अरब डॉलर का मांगे वापस
क्या बोले सीएम मोहन यादव
सीएम यादव ने यह भी कहा है कि जिन क्षेत्रों में फसलों को नुकसान हुआ है, वहां प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में देरी न हो और हर जरूरतमंद किसान तक मदद पहुंचे।
गौरतलब है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ राजगढ़, रायसेन और बैतूल जिलों में मौसम की मार के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
ऐसे में सरकार ने स्थिति पर नजर रखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी परेशानी कम हो सके।