Prateek Yadav Death Reason : लखनऊ। प्रतीक यादव के निधन मामले में बड़ा अपडेट आया है। जानकारी के मुताबिक उनका पोस्टमॉर्टम (Postmortem) पूरा हो गया है। रिपोर्ट्स में मौत की वजह को लेकर शुरुआती जानकारी भी सामने आई है।
38 साल की उम्र में हुआ निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार 13 मई को निधन हो गया। उनकी उम्र केवल 38 वर्ष थी। इस खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
MP Government Debt : MP सरकार के खाते में आज आएंगे 1800 करोड़, डेढ़ महीने में बाजार से उठाए 6400 करोड़
लीवर और लंग्स की थी परेशानी
रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतीक यादव लंबे समय से लीवर (Liver) और फेफड़ों यानी लंग्स (Lungs) से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता था।
कई बार मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती
बताया जा रहा है कि उन्हें कई बार मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जब भी तबीयत ज्यादा खराब होती थी, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाता था। हालत में सुधार होने पर एक या दो दिन बाद उन्हें घर भेज दिया जाता था।
कुछ हफ्ते पहले भी हुए थे भर्ती
सूत्रों के अनुसार कुछ हफ्ते पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थी। उस समय उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बाद में स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर ले जाया गया था।
बुधवार सुबह अस्पताल लाया गया
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार और समर्थकों में इस खबर के बाद शोक का माहौल है। यह खबर पूरी पढ़ें …