हाइलाइट्स
- सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी 250 अंक ऊपर।
- बैंकिंग और ऑटो में सबसे ज्यादा खरीदारी।
- एशियाई और अमेरिकी बाजारों से सकारात्मक संकेत।
Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार में 24 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex करीब 800 अंक यानी 1.10% चढ़कर 73,500 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं Nifty 50 भी 250 अंकों की तेजी के साथ 22,750 के पार पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में देखी गई, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
Stock Market Crash : शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़
तेजी की बड़ी वजह क्या रही
इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर बने सकारात्मक संकेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही है। इस फैसले से निवेशकों को राहत मिली और बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का सपोर्ट
ग्लोबल मार्केट से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, साउथ कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट सभी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजारों में भी पिछले सत्र में अच्छी तेजी रही, जिससे दुनियाभर के निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
Iran US Israel War : मुआवजा मिलने तक जंग जारी रखेगा ईरान, अमेरिका से दखल नहीं देने की गारंटी भी
कच्चे तेल और रुपये का हाल
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। वहीं भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला। बाजार में डॉलर की कमजोरी का सीधा फायदा रुपये को मिला है।
कल की गिरावट के बाद आई रिकवरी
गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 1800 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद हुआ था और निफ्टी में भी भारी गिरावट आई थी। ऐसे में आज की तेजी को विशेषज्ञ ‘राहत की रैली’ मान रहे हैं, जिसमें निवेशक दोबारा खरीदारी करते नजर आए।
Gold and Silver Crash : सोने में आज 12 हजार- चांदी में 31 हजार की बड़ी गिरावट, जानिए क्या है वजह
आगे क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यह तेजी ग्लोबल संकेतों पर आधारित है और आगे की दिशा कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय हालात पर निर्भर करेगी। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में ही निवेश करें।