Aayudh

Categories

IAS OFFICERS: मध्यप्रदेश में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले

IAS TRANFER LIST

HIGHLIGHTS:

  • प्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले
  • अशोक बर्णवाल को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी
  • संदीप यादव बने वन विभाग के प्रमुख
  • मनीष सिंह को फिर मिला जनसंपर्क विभाग
  • दीपक सक्सेना आबकारी आयुक्त, ग्वालियर नियुक्त

IAS OFFICERS: भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है।

अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को वन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और भोपाल गैस त्रासदी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि उनके पास पहले से मौजूद पर्यावरण विभाग भी यथावत रहेगा। साथ ही उन्हें खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

LADLI BEHNA YOJNA: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज, 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये

वहीं प्रमुख सचिव संदीप यादव को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर वन विभाग का प्रमुख बनाया गया है। उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

मनीष सिंह को फिर मिला जनसंपर्क विभाग

2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले भी इस विभाग का कार्यभार संभाल चुके हैं। उनके पास परिवहन विभाग और जेल विभाग का दायित्व पूर्ववत रहेगा। साथ ही मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।

BHOPAL DRUG DEALERS ARRESTED: भोपाल में क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, 495 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त

जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक कुमार सक्सेना को सरकार ने नई जिम्मेदारी देते हुए आबकारी आयुक्त, ग्वालियर नियुक्त किया है।

वहीं लंबे समय से उक्त दायित्व संभाल रहे अभिजीत अग्रवाल को वापस बुलाकर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

देखें कौन-कौन है शामिल.

T20 World Cup 2026: में महा-उलटफेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को किया चित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *