HIGHLIGHTS:
- लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज जारी
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंधाना (खंडवा) से करेंगे ट्रांसफर
- 1500 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में
- 1.26 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
- डीबीटी के जरिए पारदर्शी भुगतान

LADLI BEHNA YOJNA: खंडवा। मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज यानि 14 फरवरी को जारी की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।इस किस्त के तहत प्रदेश की करीब 1.26 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में होगा राशि अंतरण
खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डिजिटल माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हितग्राही महिलाएं मौजूद रहेंगी।
डीबीटी से पारदर्शी भुगतान
योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। 33वीं किस्त की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित होगा।
महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार की आय में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार बन रही है।