Aayudh

Declared Terrorists List : भारत ने पाक में छिपे 23 दुश्मनों को घोषित किया आतंकवादी, जैश और लश्कर के खूंखार कमांडर शामिल

Terrorists Declared

Declared Terrorists List : नई दिल्ली। भारत सरकार ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 23 लोगों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी गजट अधिसूचना में इन सभी के नाम चौथी अनुसूची में शामिल किए गए हैं। सरकार का कहना है कि इन पर आतंकवादी गतिविधियों, घुसपैठ, भर्ती, हथियारों की तस्करी और भारत विरोधी साजिशों में शामिल होने के आरोप हैं। Sarthak App Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई! CMHO ने वेतन काटा, नोटिस जारी गृह मंत्रालय ने जारी की 23 आतंकियों की सूची गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सूची में शामिल लोगों पर आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने, आतंकियों की भर्ती करने, सीमा पार से घुसपैठ कराने, हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने तथा ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी में शामिल होने के आरोप हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि इनमें से अधिकांश लोग पाकिस्तान या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में रह रहे हैं। सरकार का मानना है कि UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद इनके खिलाफ कानूनी और जांच संबंधी कार्रवाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। Balochistan Attack: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा आत्मघाती हमला, कोस्ट गार्ड कैंप को बनाया निशाना; 30 से ज्यादा जवानों की मौत का दावा जैश और लश्कर से जुड़े कई प्रमुख नाम सूची में शामिल सरकार द्वारा जारी सूची में मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ मुफ्ती मसूद इलियास, मोहम्मद मुसादिक उर्फ डॉक्टर, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान उर्फ अबू साद, हाफिज अब्दुल शकूर, अब्दुल्ला जेहादी, फिरदौस अहमद भट, गुलाम फरीद, हारून राशिद गनाई, बिलाल अहमद मीर, आबिद कयूम लोन, नजीर अहमद गुज्जर, अब्दुल रऊफ, अशफाक अहमद, हाफिज खालिद वलीद, मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की, मौलाना सैफुल्लाह खालिद, मोहम्मद याकूब, मौलाना यूसुफ ताईबी, ओवैस फारूज, कारी याकूब शेख, राणा इफ्तिखार, वसीम नूर जाट और मोहम्मद शहीद फैसल के नाम शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार, इन सभी पर विभिन्न आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने और भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। घुसपैठ, ड्रोन से हथियार भेजने और भर्ती के आरोप गृह मंत्रालय के अनुसार, सूची में शामिल कुछ लोगों पर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने, ड्रोन के माध्यम से हथियार और विस्फोटक भेजने तथा युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने के आरोप हैं। MP Monsoon Alert : MP में भारी बारिश का भयंकर कहर! नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे पूरी तरह बंद, हरदा में नदियां उफान पर कुछ व्यक्तियों पर साइबर माध्यमों से कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया है। सरकार का कहना है कि ये गतिविधियां भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती रही हैं। पुराने आतंकी हमलों से भी जुड़े होने के आरोप अधिसूचना में शामिल कुछ लोगों पर वर्ष 2016 के नगरोटा सेना शिविर हमले और सुंजवां सैन्य स्टेशन पर हुए हमले सहित अन्य आतंकी घटनाओं से जुड़े होने के आरोप भी दर्ज हैं। सरकार के अनुसार, जांच एजेंसियों के पास उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर इन व्यक्तियों की भूमिका का आकलन किया गया है। हालांकि इन मामलों में अंतिम कानूनी निष्कर्ष संबंधित न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार ही तय होंगे। सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद और घुसपैठ की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाता रहा है। सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर ड्रोन गतिविधियों, घुसपैठ की कोशिशों और आतंकवादी नेटवर्क पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। Agra Murder Case : 45 दिन तक बाथरूम में पति को दफनाकर नहाती रही पत्नी! पत्नी का खौफनाक कबूलनामा, ऐसे खुला राज सरकार का मानना है कि UAPA के तहत की गई यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ चल रही रणनीति को और मजबूत करेगी तथा भविष्य में ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया को गति मिलेगी।

Balochistan Attack: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा आत्मघाती हमला, कोस्ट गार्ड कैंप को बनाया निशाना; 30 से ज्यादा जवानों की मौत का दावा

Balochistan Attack: बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के कैंप पर बड़े फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने दावा किया है कि इस हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। Khamenei Funeral : खामेनेई के अंतिम संस्कार में मुजतबा नहीं पहुंचे, 100+ देशों के नेता शामिल, भारत-चीन-रूस ने नहीं भेजे टॉप लीडर्स विस्फोटकों से भरा ट्रक कैंप से टकराया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम ग्वादर के जिवानी इलाके के पनवान स्थित कोस्ट गार्ड कैंप पर यह हमला किया गया। BLA का दावा है कि उसके आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे ट्रक को सीधे कैंप के मुख्य हिस्से से टकरा दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। Eknath Shinde Health Update: आधी रात बिगड़ी महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की तबीयत, वायरल बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती हमले के बाद शुरू हुई गोलीबारी संगठन का कहना है कि धमाके के तुरंत बाद उसके फतेह स्क्वाड के लड़ाके कैंप में घुस गए और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हुई। BLA ने दावा किया कि इस दौरान 30 से ज्यादा जवान मारे गए, जबकि कई घायल हुए। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अभी तक इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Sandipani School MP: MP में 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण, 29 जुलाई को AI आधारित विज्ञान प्रदर्शनी; CM मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश वीडियो भी किया जारी BLA के मीडिया विंग ने हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में कथित तौर पर विस्फोटकों से भरा ट्रक कैंप की ओर बढ़ता दिखाई देता है और कुछ ही देर बाद बड़ा धमाका होता है। बाद की तस्वीरों में कैंप के कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त दिखाया गया है। BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी संगठन के प्रवक्ता जियांद बलूच ने बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के खिलाफ चलाए जा रहे उनके अभियान का हिस्सा है। साथ ही संगठन ने दावा किया कि वह जल्द ही इस ऑपरेशन से जुड़ी और जानकारी जारी करेगा।

MP Monsoon Alert : MP में भारी बारिश का भयंकर कहर! नर्मदापुरम-खंडवा हाईवे पूरी तरह बंद, हरदा में नदियां उफान पर

MP Monsoon Alert

MP Monsoon Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में भारी वर्षा के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे सड़क संपर्क टूट गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन समेत 19 जिलों में अति भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और पुलों को पार नहीं करने की अपील की है। 40 से ज्यादा जिलों में हुई जोरदार बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इंदौर में ढाई इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। मंडला में 2.2 इंच, खंडवा में करीब पौने दो इंच, भोपाल में डेढ़ इंच तथा दतिया, नौगांव और बालाघाट में सवा इंच बारिश हुई। रतलाम, बैतूल और धार में लगभग एक इंच पानी गिरा, जबकि खरगोन, पचमढ़ी, दमोह, नर्मदापुरम, जबलपुर और उमरिया समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा छिंदवाड़ा, सागर, सतना, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, पन्ना, शहडोल, हरदा और बड़वानी सहित कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहा। Agra Murder Case : 45 दिन तक बाथरूम में पति को दफनाकर नहाती रही पत्नी! पत्नी का खौफनाक कबूलनामा, ऐसे खुला राज भारी बारिश से कई जिलों में बिगड़े हालात लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। कई जगह घरों और खेतों में पानी भर गया है, जबकि पुलों और सड़कों के ऊपर से पानी बहने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। हरदा और खंडवा में सड़क संपर्क बाधित हरदा जिले में तेज बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्राम मांदला के पास कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है, जिसके कारण नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर यातायात बंद करना पड़ा। वहीं खंडवा जिले के किल्लौद ब्लॉक स्थित गरबड़ी नाले में बाढ़ आने से खिरकिया मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पानी का बहाव कम होने तक किसी भी पुल या नाले को पार करने का प्रयास न करें। Datia By-election 2026 : सियासी घमासान तेज! कांग्रेस आज करेगी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा की अहम बैठक संभव सीहोर और आष्टा क्षेत्र में बढ़ा जलस्तर सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण पार्वती, पपनास और नेवज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। खाचरोद, मेहतवाड़ा, कोठरी, बागैर, सिंगारचोरी और आसपास के कई गांवों में घरों में पानी घुस गया है। खेतों में भी जलभराव होने से किसानों की सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है। अमलाहा-गोलूखेड़ी मार्ग पर अजनाल नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भिंड के गांवों में फिर लौटा बाढ़ का डर भिंड जिले के इंदुर्खी गांव और सिंध नदी के किनारे बसे अन्य गांवों में बारिश के साथ लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। पिछले चार वर्षों से बरसात के दौरान यहां बाढ़ की स्थिति बनती रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के समय उन्हें घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ता है। इस बार भी लोग जरूरी सामान समेटने की तैयारी में जुट गए हैं। खेती और पशुपालन पर निर्भर परिवारों को फसल और पशुओं की सुरक्षा की चिंता सता रही है। Sarthak App Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई! CMHO ने वेतन काटा, नोटिस जारी प्रदेश में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हालांकि कई जिलों में भारी बारिश हुई है, लेकिन पूरे प्रदेश की बात करें तो अब तक औसत से 13 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक प्रदेश में 135.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक 156.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से 8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। उज्जैन में तेज बहाव में बहे पंचायत सहायक सचिव का शव मिला उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गावड़ी लोधा में तेज बारिश के दौरान पुरानी पुलिया पार करते समय बह गए पंचायत सहायक सचिव सूर्यप्रकाश सिंह सोनगिरा का शव 36 घंटे बाद चंबल नदी से बरामद किया गया। गुरुवार शाम तेज बहाव के बीच पुलिया पार करने के दौरान वह बाइक सहित बह गए थे। MP Lynching Case : ‘लिंचिंग मामले’ में फैसला सुनाने वाली जज तबस्सुम खान को धमकियां, HC ने सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश होमगार्ड, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, जिस नाले में वह बहे थे, वह आगे चंबल नदी में मिलता है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और आठ माह के बेटे को छोड़ गए हैं। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान जलभराव वाले मार्गों और पुलों को पार नहीं करने की अपील की है।

Agra Murder Case : 45 दिन तक बाथरूम में पति को दफनाकर नहाती रही पत्नी! पत्नी का खौफनाक कबूलनामा, ऐसे खुला राज

Agra Murder Case

Agra Murder Case : उत्तर प्रदेश। आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की कथित हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। इसके बाद उसने बाथरूम का फर्श दोबारा बनवा दिया और करीब 45 दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। इस दौरान वह पुलिस और परिवार के साथ पति की तलाश का नाटक भी करती रही। आखिरकार महिला ने अपने जेठ के सामने पूरा सच कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाकर कंकाल बरामद किया। पति की गुमशुदगी के पीछे छिपा था हत्या का राज पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे और आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में पत्नी, दो बेटियों और मां के साथ रहते थे। 26 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में पत्नी लगातार यह कहती रही कि पति घर से झगड़ा कर चले गए हैं। वह पुलिस के साथ तलाश में भी शामिल होती रही, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। Datia By-election 2026 : सियासी घमासान तेज! कांग्रेस आज करेगी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा की अहम बैठक संभव पूछताछ में महिला ने कबूला जुर्म मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा ने बताया कि उन्हें महिला के व्यवहार पर लगातार संदेह हो रहा था। उन्होंने महिला से भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि कोई परेशानी है तो वह उसका साथ देंगे। इसके बाद महिला ने कथित रूप से हत्या और शव को घर में दफनाने की बात स्वीकार कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों की मदद से बाथरूम का फर्श तुड़वाया। गड्ढे से केवल कंकाल बरामद हुआ, क्योंकि शव काफी हद तक गल चुका था। पुलिस जांच में सामने आई पूरी घटना पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने के बाद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उसने 17 मई की रात खीर में 18 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं। अगले दिन पति मृत मिले। Sarthak App Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई! CMHO ने वेतन काटा, नोटिस जारी इसके बाद उसने अपने जेठ को फोन कर बच्चों और सास को राजस्थान भेजने के लिए बुलाया। परिवार के जाने के बाद उसने शव को कमरे से खींचकर बाथरूम में पहुंचाया, गड्ढा खोदा और वहीं दफना दिया। कुछ दिनों बाद मजदूर बुलाकर बाथरूम का नया फर्श बनवा दिया। 45 दिन तक पुलिस को करती रही गुमराह जांच के दौरान महिला लगातार पुलिस के साथ पति की तलाश करती रही। वह सीसीटीवी फुटेज भी देखती थी और कई बार रोने का नाटक करती थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस का कहना है कि महिला ने परिवार को भी यही बताया था कि उसका पति झगड़ा कर घर छोड़कर चला गया है। इसी वजह से शुरुआती जांच गुमशुदगी के मामले के रूप में चलती रही। MP Fake Currency : कृषि सेवा केंद्र की आड़ में नकली नोटों का कारखाना! यूट्यूब से सीखकर छापे 500 के जाली नोट फॉरेंसिक जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई पुलिस ने बाथरूम से बरामद कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, कंकाल का पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्नी की संलिप्तता सामने आई है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Datia By-election 2026 : सियासी घमासान तेज! कांग्रेस आज करेगी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा की अहम बैठक संभव

BJP Congress

Datia By-election 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक ओर कांग्रेस शनिवार को दतिया में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा के शीर्ष संगठन पदाधिकारियों का भोपाल दौरा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि दोनों दल जल्द ही उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। दतिया में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन दतिया उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है। इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल होंगे। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करना और चुनावी माहौल का आकलन करना है। सम्मेलन के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति, चुनावी समीकरण और संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व इस बैठक को उपचुनाव की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण मान रहा है। Sandipani School MP: MP में 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण, 29 जुलाई को AI आधारित विज्ञान प्रदर्शनी; CM मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश उम्मीदवार चयन के लिए लिया जाएगा फीडबैक सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी राय लेंगे। पार्टी चाहती है कि टिकट ऐसे चेहरे को मिले, जिसे स्थानीय कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त हो और जो चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश कर सके। कार्यकर्ताओं से मिलने वाला फीडबैक उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा होने की संभावना है। MP Lynching Case : ‘लिंचिंग मामले’ में फैसला सुनाने वाली जज तबस्सुम खान को धमकियां, HC ने सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश भाजपा के शीर्ष संगठन नेताओं का भोपाल दौरा दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश 5 जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे। उनके दौरे को दतिया उपचुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी संगठन चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा कर सकता है। दतिया उपचुनाव पर हो सकती है अहम बैठक भाजपा के शीर्ष नेताओं के भोपाल प्रवास के दौरान दतिया उपचुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। बैठक में संगठन की तैयारियों, संभावित उम्मीदवारों के नाम और चुनावी अभियान की रूपरेखा पर चर्चा हो सकती है। Sarthak App Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई! CMHO ने वेतन काटा, नोटिस जारी राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में दोनों प्रमुख दल उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति और अधिक तेज करेंगे। ऐसे में दतिया उपचुनाव प्रदेश की राजनीति का प्रमुख केंद्र बनता नजर आ रहा है।

Eknath Shinde Health Update: आधी रात बिगड़ी महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की तबीयत, वायरल बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती

Eknath Shinde Health Update: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह वायरल बुखार और कमजोरी से पीड़ित हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। Sandipani School MP: MP में 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण, 29 जुलाई को AI आधारित विज्ञान प्रदर्शनी; CM मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश वायरल बुखार और कमजोरी के बाद अस्पताल पहुंचे जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान ही एकनाथ शिंदे को बुखार और कमजोरी महसूस होने लगी थी। शाम तक तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें देर रात ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। Sarthak App Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई! CMHO ने वेतन काटा, नोटिस जारी विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है। शुरुआती जांच में वायरल संक्रमण और लगातार काम के दबाव को तबीयत बिगड़ने की वजह माना जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है और किसी गंभीर जटिलता की जानकारी सामने नहीं आई है। लगातार व्यस्तता का भी पड़ा असर पिछले कई दिनों से विधानसभा सत्र, प्रशासनिक बैठकों और राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार व्यस्त रहने के कारण उन्हें पर्याप्त आराम नहीं मिल पाया था। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। ATS Action: ATS का बड़ा एक्शन! गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा कई राजनीतिक कार्यक्रम फिलहाल स्थगित स्वास्थ्य कारणों से एकनाथ शिंदे के कई राजनीतिक कार्यक्रम और दौरे फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। शनिवार को प्रस्तावित एक महत्वपूर्ण पार्टी कार्यक्रम में भी वह शामिल नहीं होंगे। पार्टी का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उनकी सार्वजनिक गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी। पार्टी ने समर्थकों से की अपील शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं ने बताया कि एकनाथ शिंदे की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें निगरानी और आराम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पार्टी ने समर्थकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Sandipani School MP: MP में 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण, 29 जुलाई को AI आधारित विज्ञान प्रदर्शनी; CM मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश

Sandipani School MP: मध्य प्रदेश में जल्द ही 70 नए सांदीपनि विद्यालय छात्रों के लिए शुरू होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि 15 जुलाई तक सभी विद्यालयों का लोकार्पण किया जाए। साथ ही 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर जिले में AI आधारित विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का भी फैसला लिया गया है। Sarthak App Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई! CMHO ने वेतन काटा, नोटिस जारी 15 जुलाई तक खुलेंगे 70 सांदीपनि विद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में तैयार हो चुके सभी 70 सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण 15 जुलाई तक कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल उद्घाटन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे शिक्षा और जनभागीदारी के उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। ATS Action: ATS का बड़ा एक्शन! गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा स्कूल चलें अभियान के तहत होंगे विशेष कार्यक्रम लोकार्पण के दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को नाश्ता और मिठाई भी वितरित की जाएगी। जिन विद्यालयों का उद्घाटन पहले हो चुका है, वहां प्रवेशोत्सव को भी उत्साह के साथ मनाने के निर्देश दिए गए हैं। गुरु पूर्णिमा पर AI आधारित विज्ञान प्रदर्शनी मुख्यमंत्री ने 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के हर जिले के एक सांदीपनि विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मॉडल और डिजिटल प्रस्तुतियां दिखाई जाएंगी। साथ ही उत्कृष्ट शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। BAT-BMS App Blocked: मोबाइल से बंद हो रहे थे ई-रिक्शा! केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन! जानिए पूरा मामला 46 स्कूल शिक्षा विभाग, 24 जनजातीय विभाग के समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि तैयार हुए 70 सांदीपनि विद्यालयों में 46 स्कूल शिक्षा विभाग और 24 जनजातीय कार्य विभाग के हैं। सभी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षण व्यवस्था से लैस किया गया है। प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि करेंगे लोकार्पण मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों का उद्घाटन संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराया जाए। साथ ही अधिकारियों से कहा गया है कि इन विद्यालयों को आधुनिक शिक्षा और संस्कारयुक्त माहौल वाले आदर्श शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित किया जाए।

Sarthak App Fake Attendance : फर्जी अटेंडेंस लगाने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई! CMHO ने वेतन काटा, नोटिस जारी

Sarthak App Fake Attendance

Sarthak App Fake Attendance : मध्य प्रदेश। भोपाल में सरकारी स्वास्थ्य विभाग ने कार्यस्थल से दूर बैठकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सार्थक ऐप की नियमित समीक्षा में सामने आया कि कुछ चिकित्सक और कर्मचारी निर्धारित कार्यस्थल पर मौजूद हुए बिना कई किलोमीटर दूर से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। मामले की पुष्टि होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने वेतन कटौती के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। सार्थक ऐप की जांच में सामने आई गड़बड़ी सीएमएचओ कार्यालय द्वारा सार्थक ऐप की नियमित मॉनिटरिंग के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि कुछ डॉक्टर और कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर उपस्थित हुए बिना ही मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन अटेंडेंस लगा रहे थे। यह भी सामने आया कि कई मामलों में चेक-इन तो किया गया, लेकिन चेक-आउट नहीं किया गया। इसे सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। Khamenei Funeral : खामेनेई के अंतिम संस्कार में मुजतबा नहीं पहुंचे, 100+ देशों के नेता शामिल, भारत-चीन-रूस ने नहीं भेजे टॉप लीडर्स वरिष्ठ चिकित्सक पर 15 दिन की वेतन कटौती जांच में पता चला कि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शक्ति गोलाइत ने महीने के लगभग आधे दिनों में अपने कार्यस्थल से दूर रहकर उपस्थिति दर्ज कराई। रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने अधिकांश दिनों में चेक-आउट भी नहीं किया। मामले को गंभीर मानते हुए सीएमएचओ ने डॉ. शक्ति गोलाइत के 15 दिन के वेतन की कटौती के आदेश जारी किए हैं। बॉन्डेड डॉक्टर और कर्मचारी पर भी हुई कार्रवाई जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बॉन्डेड डॉक्टर डॉ. अभिप्शा शर्मा ने अपने निर्धारित कार्यस्थल से करीब 8.5 किलोमीटर दूर रहकर चेक-इन और चेक-आउट किया। वहीं कर्मचारी हेमलता मालवीय ने भी लगभग 10 किलोमीटर दूर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों मामलों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक-एक माह का वेतन काटने का निर्णय लिया गया है। Karnataka Granite Mine Accident: MP के 5 मजदूरों समेत 7 की मौत! 40 फीट ऊंची चट्टान बनी काल,जानिए पूरी खबर कार्रवाई के लिए जारी किए नोटिस सीएमएचओ ने संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारी के खिलाफ केवल वेतन कटौती ही नहीं की, बल्कि अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि सरकारी सेवा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी सार्थक ऐप की नियमित निगरानी जारी रहेगी। यदि किसी अन्य कर्मचारी की ओर से भी ऐसी लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Khamenei Funeral : खामेनेई के अंतिम संस्कार में मुजतबा नहीं पहुंचे, 100+ देशों के नेता शामिल, भारत-चीन-रूस ने नहीं भेजे टॉप लीडर्स

Khamenei Funeral

Khamenei Funeral : तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए राजधानी तेहरान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देश की सर्वोच्च राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों के साथ 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, अंतिम संस्कार के बाद अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता दोबारा शुरू होने की संभावना भी जताई गई है। तेहरान में शुरू हुई अंतिम विदाई की रस्में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की औपचारिक रस्में तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मुसल्ला में शुरू हुईं। उनका ताबूत श्रद्धांजलि के लिए यहां रखा गया, जहां देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान सहित देश की शीर्ष राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहीं। सुरक्षा कारणों से खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी श्रद्धांजलि दी गई। Defence Deal Approved: 52 हजार करोड़ की मेगा डील को मंजूरी, तीनों सेनाओं को मिलेंगे हाईटेक हथियार! 100 से ज्यादा देशों की मौजूदगी अंतिम संस्कार में दुनिया के 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। हालांकि रूस, चीन, भारत और तुर्किये जैसे देशों के शीर्ष नेताओं ने स्वयं कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। इन देशों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों या प्रतिनिधियों को भेजा। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने आधिकारिक प्रतिनिधित्व किया। दूसरी ओर पाकिस्तान, इराक, आर्मेनिया, ताजिकिस्तान और जॉर्जिया के शीर्ष नेता स्वयं तेहरान पहुंचे। राजधानी तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम अंतिम संस्कार को देखते हुए पूरे तेहरान में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। प्रमुख सड़कों, सरकारी भवनों और महत्वपूर्ण चौराहों पर सेना तथा पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कई इलाकों में सैन्य वाहनों से लगातार गश्त की जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोगों की आवाजाही पर भी विशेष निगरानी रखी है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। MP Lynching Case : ‘लिंचिंग मामले’ में फैसला सुनाने वाली जज तबस्सुम खान को धमकियां, HC ने सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश श्रद्धांजलि देने पहुंचे हजारों लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ग्रैंड मुसल्ला पहुंचने लगे। काले कपड़े पहने लोग हाथों में झंडे और बैनर लेकर अपने नेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे। शिया परंपरा के अनुसार कई लोग सीना पीटकर मातम मनाते दिखाई दिए। 27 वर्षीय हनानेह मौसवी ने अपनी मां के साथ समारोह में पहुंचकर कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपने प्रिय नेता को इस तरह अंतिम विदाई देनी पड़ेगी। उनके बयान ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। आम लोगों के लिए सरकार ने किए विशेष इंतजाम सरकार ने अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराईं। तेहरान में मेट्रो और सरकारी बस सेवाएं निशुल्क कर दी गईं। होटलों में किराए पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई। इसके अलावा स्कूलों और मस्जिदों में अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की गई। दूसरे शहरों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया गया। ATS Action: ATS का बड़ा एक्शन! गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा पांच शहरों से होकर गुजरेगी अंतिम यात्रा अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा कई महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों से होकर निकलेगी। यह यात्रा तेहरान और कोम से शुरू होकर इराक के कर्बला और नजफ पहुंचेगी। इसके बाद अंतिम पड़ाव मशहद में होगा, जहां 9 जुलाई को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिका-ईरान वार्ता पर भी टिकी नजर कतर ने संकेत दिया है कि अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का अगला दौर फिर शुरू हो सकता है। हालांकि इसी बीच ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इससे भविष्य की वार्ताओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चा शुरू हो गई है। Dhruv Rathee Video Case: ध्रुव राठी के वीडियो पर हाई कोर्ट का बड़ा अपडेट, पहले जांच फिर होगा एक्शन! जानिए पूरी खबर इजराइल ने रिपोर्ट को बताया निराधार इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने उस मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि ईरानी नेताओं पर हमले की आशंका जताई गई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया था कि ईरान के कुछ वरिष्ठ नेताओं को संभावित खतरे के बारे में आगाह किया गया था। हालांकि इजराइल ने इन सभी दावों को असत्य बताया है। यहां देखिये खामनेई के अंतिम संस्कार की तस्वीरें