TN Govt Formation : चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अभिनेता और टीवीके (TVK) प्रमुख विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से अभी भी दूर है।
गुरुवार को लगातार दूसरे दिन विजय राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोकभवन पहुंचे। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा और तेज हो गई।
राज्यपाल ने बहुमत साबित करने की रखी शर्त
सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने विजय से साफ कहा है कि सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले उन्हें 118 विधायकों का समर्थन दिखाना होगा। राज्यपाल ने स्थिर सरकार की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि बहुमत के बिना सरकार गठन संभव नहीं होगा। विजय ने राज्यपाल से बहुमत जुटाने के लिए कुछ समय मांगा है।
Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव! ‘थलापति’ विजय ने तोड़ा 60 साल पुराना समीकरण
TVK के पास कितनी सीटें हैं?
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। हालांकि विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते हैं और उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। इसके बाद पार्टी की संख्या घटकर 107 रह जाएगी। ऐसे में बहुमत के लिए TVK को 11 और विधायकों की जरूरत होगी।
कांग्रेस के पांच विधायकों का मिला समर्थन
सरकार गठन की कोशिशों के बीच कांग्रेस के पांच विधायकों ने विजय को समर्थन देने का फैसला किया है। बुधवार को विजय ने 113 विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपे थे। लेकिन यह संख्या बहुमत के जरूरी आंकड़े 118 से अभी भी कम है। इसी कारण सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
TN New Govt : कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, AIDMK को दिया झटका
DMK और AIADMK के बीच बातचीत की चर्चा
तमिलनाडु की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा DMK और AIADMK के संभावित समीकरण को लेकर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों दलों के बीच बैकचैनल बातचीत चल रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक फॉर्मूले पर चर्चा हुई है जिसमें AIADMK सरकार बनाए और DMK बाहर से समर्थन दे सकती है।
छोटे दलों की भूमिका भी अहम
सूत्रों का कहना है कि सरकार गठन में छोटे दलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। कई क्षेत्रीय दल फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु की राजनीति में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।
विजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती
TVK प्रमुख विजय के लिए सबसे बड़ी चुनौती बहुमत का आंकड़ा जुटाना है। जनता ने उन्हें सबसे बड़ी पार्टी बनाकर मजबूत जनादेश दिया है, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन अभी अधूरा है। राज्यपाल की शर्तों के बाद अब विजय के सामने राजनीतिक सहयोगियों को साथ लाने की बड़ी परीक्षा है।
TN TVK Victory : ओमान से आए फैन ने जिताया TVK को चुनाव, तमिलनाडु में ऐसे हुआ खेला
तमिलनाडु (234 सीट) चुनाव 2026 – बहुमत (118 सीट) के 3 सिनेरियो
1. पहला सिनेरियो (TVK, कांग्रेस और अन्य)
इस सिनेरियो में TVK, कांग्रेस और अन्य दलों को कुल 122 सीटें मिलती हैं।
TVK को 107 सीटें प्राप्त होती हैं।
कांग्रेस को 5 सीटें मिलती हैं।
PMK को 4 सीटें मिलती हैं।
CPI को 2 सीटें मिलती हैं।
CPI(M) को 2 सीटें मिलती हैं।
VCK को 2 सीटें मिलती हैं।
TN CM 2026 : थलपति विजय की फिल्म का सीन हुआ सच? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
2. दूसरा सिनेरियो (DMK और AIADMK)
इस सिनेरियो में DMK और AIADMK को कुल 118 सीटें मिलती हैं।
DMK को 59 सीटें प्राप्त होती हैं।
AIADMK को 47 सीटें मिलती हैं।
PMK को 4 सीटें मिलती हैं।
CPI को 2 सीटें मिलती हैं।
CPI(M) को 2 सीटें मिलती हैं।
अन्य को 4 सीटें मिलती हैं।
3. तीसरा सिनेरियो (TVK और AIADMK)
इस सिनेरियो में TVK और AIADMK को कुल 154 सीटें मिलती हैं।
TVK को 107 सीटें प्राप्त होती हैं।
AIADMK को 47 सीटें मिलती हैं।