MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। नौतपा के तीसरे दिन प्रदेश के कई जिलों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति बनी हुई है और दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 28 मई तक गर्मी अपने चरम पर रहेगी। इसके बाद कई जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी और बारिश की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज की गई, जहां तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
Ram Rahim Parole : राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 5 साल में 16वीं बार जेल से बहार
खजुराहो और नौगांव बने सबसे गर्म शहर
मंगलवार को छतरपुर के खजुराहो में 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं नौगांव में पारा 45.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा दतिया में 45.2 डिग्री, दमोह, सतना और टीकमगढ़ में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
रीवा में 44.8 डिग्री, राजगढ़ में 44.6 डिग्री और श्योपुर में 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुना, नरसिंहपुर, सागर, मंडला, मुरैना और रायसेन जैसे शहरों में भी पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया। ग्वालियर में 44.1 डिग्री तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया।
राजधानी भोपाल में तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में 43.9 डिग्री रहा। इंदौर में 41.2 डिग्री और उज्जैन में 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
Twisha Sharma Death Case : आरोपी पति समर्थ सिंह में पूछताछ में उगले राज… जानिए क्या हुआ था उस रात?
कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। छतरपुर, निवाड़ी, सतना, टीकमगढ़, रीवा और पन्ना में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में लू और अत्यधिक गर्मी का खतरा सबसे ज्यादा माना जा रहा है।
वहीं ग्वालियर, जबलपुर, सागर, दतिया, दमोह, कटनी, बालाघाट, मंडला, शहडोल और मुरैना समेत 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, मंदसौर और शिवपुरी सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भी गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
Panna Well Collapses : पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, अब तक 5 लोगों की मौत
28 मई से बदलेगा मौसम, बारिश और आंधी के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार 28 मई के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और प्री-मानसून गतिविधियों का असर देखने को मिलेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी के कारण मौसम में बदलाव होगा। कई इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि कुछ जिलों में उमस भी बढ़ सकती है।