Aayudh

Categories

MP Shiksha Ghar Yojana: अब नहीं छूटेगी पढ़ाई, MP सरकार लाई ‘शिक्षा घर योजना’; ड्रॉप आउट स्टूडेंट्स दोबारा शुरू करेंगे पढ़ाई

Madhya Pradesh Education

HIGHLIGHTS:

  • MP सरकार ने ‘शिक्षा घर योजना’ को मंजूरी दी
  • ड्रॉपआउट छात्रों की फिर शुरू होगी पढ़ाई
  • 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वालों को मिलेगा फायदा
  • घर के आसपास पढ़ाई की व्यवस्था करेगी सरकार
  • ड्रॉपआउट रेट कम करना सरकार का लक्ष्य

 

MP Shiksha Ghar Yojana: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पढ़ाई छोड़ चुके छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ‘शिक्षा घर योजना’ को मंजूरी दे दी गई। इस योजना के जरिए उन किशोरों और युवाओं की पढ़ाई दोबारा शुरू कराई जाएगी, जिन्होंने किसी कारण से स्कूल छोड़ दिया था।

STOCK MARKET TODAY: सेंसेक्स 135 अंक टूटा, शेयर बाजार में हल्की गिरावट-लेकिन छोटे शेयरों में बड़ी तेजी

8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वालों को फायदा

सरकार के मुताबिक इस योजना का लाभ खासतौर पर उन छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने 8वीं के बाद फेल होने या आर्थिक-सामाजिक कारणों से पढ़ाई छोड़ दी थी। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में ड्रॉपआउट रेट को कम करना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को फिर से शिक्षा से जोड़ना है।

Terrorist Hamza Burhan Killed: PoK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान, जाकिर मूसा-बुरहान वानी के साथ कनेक्शन

घर के पास होगी पढ़ाई की व्यवस्था

‘शिक्षा घर योजना’ के तहत सरकार ड्रॉपआउट किशोर-किशोरियों और युवाओं के लिए उनके घर के आसपास या अन्य सुविधाजनक स्थानों पर पढ़ाई की व्यवस्था करेगी। स्कूल शिक्षा विभाग को योजना लागू करने की तैयारी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Delhi Gangrape News: फहीम ने साहिल बनकर की युवती से दोस्ती, गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

शिक्षा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा और सुरक्षा है। उन्होंने अधिकारियों को स्कूलों की खराब बिल्डिंगों की मरम्मत कराने और व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सम्राट विक्रमादित्य को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *