Aayudh

Categories

MP Board Result Out! बेटियां फिर रहीं आगे, एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

MP Board Results 2026

MP Board Supplementary Result : भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं द्वितीय परीक्षा का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ने शुक्रवार शाम रिजल्ट जारी कर दिया। परिणाम सामने आते ही एक बार फिर बेटियों ने बाजी मार ली। हालांकि रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ गया, जिससे कई छात्रों को अपना परिणाम देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर बढ़ा लोड

शाम 4 बजे रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही हजारों छात्र-छात्राएं एक साथ वेबसाइट पर पहुंच गए। इसके चलते पोर्टल पर भारी दबाव देखने को मिला और कई छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए इंतजार करना पड़ा।

CM Mohan Yadav : महिला सशक्तिकरण पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- बेटियां और बहनें बन रहीं विकास की ताकत

नियमित छात्रों में लड़कियां रहीं आगे

इस बार नियमित परीक्षार्थियों का कुल परिणाम 59.57 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 62.31 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का रिजल्ट 57.36 प्रतिशत रहा। यानी इस बार भी बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

स्वाध्यायी वर्ग में भी बेटियों का दबदबा

प्राइवेट श्रेणी में कुल पास प्रतिशत 42.10 प्रतिशत रहा। यहां भी लड़कियां 44.07 प्रतिशत परिणाम के साथ आगे रहीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 40.53 प्रतिशत दर्ज किया गया।

हजारों छात्र हुए सफल, कई को करना होगा इंतजार

नियमित वर्ग में बड़ी संख्या में छात्र प्रथम और द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। वहीं स्वाध्यायी वर्ग में भी हजारों विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। हालांकि दोनों श्रेणियों में बड़ी संख्या में छात्र अनुत्तीर्ण भी रहे हैं।

MP Employees Promotion : MP कर्मचारियों को फिर झटका ! 2016 से अटका प्रमोशन का इंतजार हो सकता है और लंबा

इन छात्रों के लिए था दूसरा मौका

द्वितीय परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। बोर्ड की इस व्यवस्था से हजारों छात्रों को बिना एक साल गंवाए फिर से मौका मिला।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र रोल नंबर और आवेदन क्रमांक की मदद से mpbse.mponline.gov.in लिंक पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यदि वेबसाइट धीमी चले तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *