Bengal Election Results 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 293 सीट की पर हुई वोटिंग का आज रिजल्ट है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के पास बढ़त है। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई थी वहां चारों सीटों झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम पर BJP आगे चल रही है। भवानीपुर सीट (Bhabanipur Seat) पर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आगे हैं। नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को बढ़त है। वहीं आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा।

मुर्शिदाबाद की 22 सीटों के ये रुझान
- शुरूआती रुझानों में मुर्शिदाबाद की 22 सीटों में टीएमसी और बीजेपी 2-2 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त है।
- आसनसोल दक्षिण से बीजेपी की वाइस प्रेसिडेंट अग्निमित्रा पॉल।
- खड़गपुर सदर से दिलीप घोष आगे
- टॉलीगंज से टीएमसी से पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास आगे।
टीएमसी इन चार सीटों पर आगे
- देगंगा सीट से अनिसुर रहमान बिदेश 2184 मतों से आगे चल रहे हैं।
- कसबा सीट से अहमद जावेद खान 8413 वोट से आगे।
- इन्टाल्ली से संदीपन साहा 5108 से आगे
- सिंगुर से वेचाराम मान्ना 397 वोट से आगे चल रहे हैं।
- भवानीपुर से ममता बनर्जी 1996 वोटों से आगे
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी आगे
- नंदीग्राम में BJP के सुवेंदु अधिकारी 3,100 मतों से आगे चल रहे हैं
- श्यामपुकुर में TMC उम्मीदवार शशि पांजा पीछे
- डोमकल और जलांगी में CPI(M) के उम्मीदवार आगे
मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई थी वहां बीजेपी को बढ़त
- गोपीबल्लवपुर से BJP कैंडिडेट राजेश महाता 1511 वोटों से आगे।
- नयाग्राम से अमिया किस्कू 67 वोटों से आगे।
- झाड़ग्राम से लक्ष्मी कांता साव 4493 मतों से आगे।
- बिनपुर सीट से प्रनत टुडु 1355 वोटों से आगे।
बीजेपी 46 सीट पर, टीएमसी 24 पर और अन्य 2 सीट पर आगे
[cool-timeline layout=”compact” skin=”default” date-format=”d/m/Y” show-posts=”100″ items=”4″ animation=”none” icons=”NO” order=”DESC” story-content=”short”]

