Noida Labour Protest Update : QR कोड से जोड़े गए प्रदर्शनकारी, जांच में कई बड़े खुलासे

Noida Labour Protest Update : उत्तर प्रदेश। नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रदर्शनकारियों को QR कोड के जरिए रातों-रात व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ा गया था। इन ग्रुप्स के जरिए भड़काऊ संदेश फैलाए गए और प्रदर्शन को उग्र करने की साजिश रची गई। हिंसा को बढ़ावा देने वाले पोस्ट जांच एजेंसियों के अनुसार अलग-अलग नामों से कई व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाए गए थे, जिनमें मजदूर आंदोलन के नाम पर लोगों को जोड़ा गया। इन ग्रुप्स में उकसाने वाले पोस्ट डाले गए और हिंसा को बढ़ावा देने वाले संदेश प्रसारित किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में इसके पुख्ता सबूत मिले हैं। Noida Phase 2 Protest : फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन! 10 गाड़ियों में आग, पुलिस वाहन पलटा उपद्रव करने वाले लोग फैक्ट्री के कर्मचारी नहीं इस बीच, घटना से जुड़े CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। नोएडा के सेक्टर-63 के पास एक फैक्ट्री के वीडियो में देखा गया कि कुछ लोग फैक्ट्री का गेट तोड़कर अंदर घुसते हैं और जमकर तोड़फोड़ करते हैं। वीडियो में फैक्ट्री कर्मचारियों की आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें वे कह रहे हैं कि उपद्रव करने वाले लोग फैक्ट्री के कर्मचारी नहीं, बल्कि बाहरी हैं। पुलिस इन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फेज-2 इलाके में कर्मचारियों का प्रदर्शन बीते दिन सोमवार को नोएडा के कई इलाकों में कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। फेज-2 इलाके में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसमें वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग शामिल थी। हालांकि प्रदर्शन के बाद कुछ स्थानों पर हालात बिगड़ गए और हिंसा फैल गई। MP Board 10-12th Results : लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म! 24 घंटे के भीतर जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सड़कों के किनारे जली हुई कारें खड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-63 इलाके में आगजनी के निशान अब भी देखे जा सकते हैं। सड़कों के किनारे जली हुई कारें खड़ी हैं और फैक्ट्रियों के शीशे टूटे हुए हैं। कंपाउंड के अंदर भी पत्थरबाजी और आगजनी के सबूत मिले हैं। सेक्टर-80 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया, जहां कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बाहरी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की पुलिस का कहना है कि कर्मचारियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद कुछ बाहरी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस मामले में अब तक 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा के इस मामले में अब तक 350 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले 400 से 500 लोगों की भीड़ पहुंची फैक्ट्री के बाहर जूते के सोल बनाने वाली SR यूनिवर्सल कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सत्यभान के मुताबिक, करीब 1 बजे 400 से 500 लोगों की भीड़ फैक्ट्री के बाहर पहुंची। उन्होंने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े और फिर अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। फैक्ट्री परिसर में कारें और रिसेप्शन एरिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए। डीजीपी के सख्त निर्देश इस बीच, डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर दौरे को ध्यान में रखते हुए एनसीआर से सहारनपुर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच में सामने आई ये बात जांच में यह भी सामने आया है कि 50 से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए थे, जिनके जरिए भ्रामक और भड़काऊ जानकारी फैलाने की कोशिश की गई। Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी इनमें से कई अकाउंट पिछले 24 घंटे के भीतर ही बनाए गए थे। इस पूरे मामले की जांच अब एसटीएफ को सौंप दी गई है, जो डिजिटल ट्रेल की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल, नोएडा में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयास जारी हैं।
MP Board 10-12th Results : लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म! 24 घंटे के भीतर जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

MP Board 10-12th Results : भोपाल। मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने घोषणा की है कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। सीएम मोहन यादव जारी करेंगे रिजल्ट एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। यह घोषणा भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल के समत्व भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम तय समय पर सुबह 11 बजे घोषित होंगे। Nari Shakti Vandan Sammelan : महिला आरक्षण पर नया इतिहास लिखने की तैयारी, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र इतने स्टूडेंट्स ने दी थी इस बार परीक्षा इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था। 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे, जबकि 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा दर्ज करना होगा। MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं होती है, तो उन्हें पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र भरना होगा और तय शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे देखें रिजल्ट रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही छात्र का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
Aaj Ka Rashifal : शुक्ल योग में चमकेगा भाग्य, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal : नई दिल्ली। 14 अप्रैल 2026 मंगलवार का दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि में पड़ रहा है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और शुक्ल योग का प्रभाव बना हुआ है, जो दिन को शुभ और ऊर्जा से भरपूर बना रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए अवसर और सफलता लेकर आने वाला है, हालांकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत है। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता मेष राशि के जातकों के लिए आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार के साथ मिलकर पुरानी समस्याओं का समाधान संभव है, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा। वृषभ राशि वालों के लिए नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। बॉस के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना जरूरी है। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं और संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। मिथुन राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। सरकारी टेंडर या सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर बॉस प्रसन्न रहेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा कर्क राशि के जातकों को काम में लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं और आत्मविश्वास बनाए रखना लाभदायक रहेगा। सिंह राशि वालों को सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। हालांकि जीवनसाथी के साथ हल्का विवाद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें। कन्या राशि के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक है। तुला राशि के जातकों को नए लोगों से लाभ मिल सकता है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर में बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। Summer Skincare Tips : गर्मियों में ग्लोइंग स्किन का राज़! आलिया का हाइड्रेशन फोकस और दीपिका का आइसिंग सीक्रेट आउट धनु राशि के जातकों के घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। मकर राशि वालों को निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और सोच-समझकर आगे बढ़ें। कुंभ राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं और नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और आर्थिक लाभ भी संभव है, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
Nari Shakti Vandan Sammelan : महिला आरक्षण पर नया इतिहास लिखने की तैयारी, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

Nari Shakti Vandan Sammelan : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है और अब दशकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुला रही है। संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान पीएम मोदी ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के जीवन में एक बड़ा अवसर साबित होगा और इससे संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है और सरकारी योजनाओं के जरिए महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। Gold Silver and Stock Market : शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोने-चांदी में भी भारी गिरावट आज महिलाएं घर की मालिक बन रही उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मिशन इंद्रधनुष, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से महिलाओं को सीधा लाभ मिला है। पीएम ने कहा कि इन योजनाओं का असर यह है कि आज महिलाएं घर की मालिक बन रही हैं और आर्थिक फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ी है। 40 सालों से चर्चा में रहा महिला आरक्षण पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा पिछले करीब 40 सालों से चर्चा में रहा है और इसमें सभी दलों का योगदान रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में इस अधिनियम को सर्वसम्मति से पारित किया गया था और तब यह भी तय हुआ था कि इसे हर हाल में 2029 तक लागू किया जाएगा। उन्होंने देश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने सांसदों से मिलें और अपनी अपेक्षाएं साझा करें। पीएम ने कहा कि जब सांसद महिलाओं का आशीर्वाद लेकर सदन में जाएंगे, तो वे सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित होंगे। MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित संसद का विशेष सत्र इस बीच, संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को नई जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया है। हालांकि जनगणना में देरी के चलते अब 2011 के आंकड़ों के आधार पर आगे बढ़ने की योजना है। सरकार दो बड़े संशोधन लाने की तैयारी में संशोधन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 तक हो सकती है। इसके साथ ही सरकार दो बड़े संशोधन लाने की तैयारी में है, जिसमें एक अलग परिसीमन विधेयक भी शामिल होगा। इन विधेयकों को संवैधानिक संशोधन के रूप में पारित करना जरूरी होगा। MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले SC/ST के लिए आरक्षण पहले की तरह जारी रहेगा मौजूदा व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण को इसमें शामिल नहीं किया गया है, जबकि SC/ST के लिए आरक्षण पहले की तरह जारी रहेगा। कुल मिलाकर, आने वाला विशेष सत्र महिला सशक्तिकरण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Gold Silver and Stock Market : शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सोने-चांदी में भी भारी गिरावट

Gold Silver and Stock Market : मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक संकेतों का असर सोमवार को भारतीय बाजारों पर साफ दिखाई दिया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं सोना और चांदी की कीमतों में भी कमजोरी दर्ज की गई। कैसा रहा शेयर मार्केट शेयर बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी50 207.95 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,842.65 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स एक समय 1,682 अंक यानी 2.1 प्रतिशत गिरकर 75,868.32 के निचले स्तर तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 495 अंक यानी 2 प्रतिशत टूटकर 23,555.60 तक आ गया था। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल व्यापक बाजारों में भी कमजोरी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.57 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑटो में 2.09 प्रतिशत, एफएमसीजी में 1.29 प्रतिशत और आईटी में 1.16 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा पीएसयू बैंक, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, फार्मा और मेटल सेक्टर भी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी50 के शेयरों में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, इंडिगो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में 2 से 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। वहीं एचडीएफसी लाइफ, अदाणी एंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टीएमपीवी, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका-ईरान वार्ता का विफल होना और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल माना जा रहा है। इससे निवेशकों में चिंता बढ़ी है कि मध्य पूर्व का संकट लंबा खिंच सकता है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 23,500-23,600 के सपोर्ट जोन के आसपास शुरुआत की और दिन में रिकवरी की कोशिश की, लेकिन 23,900 के स्तर को पार नहीं कर पाया। यह स्तर अब रेजिस्टेंस बन गया है। कमोडिटी बाजार में भी गिरावट अगर निफ्टी इस स्तर से ऊपर नहीं टिकता है तो नीचे 23,500-23,600 का सपोर्ट अहम रहेगा। इसके नीचे जाने पर यह 23,300 और 23,000 तक फिसल सकता है। इस बीच, कमोडिटी बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल एमसीएक्स पर सुबह 11:20 बजे गोल्ड फ्यूचर्स (5 जून 2026) 0.56 प्रतिशत यानी 859 रुपए गिरकर 1,51,793 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसने 1,51,457 रुपए का न्यूनतम और 1,51,999 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। सोने-चांदी में भी गिरावट चांदी की कीमतों में और ज्यादा गिरावट देखी गई। सिल्वर फ्यूचर्स (5 मई 2026) 1.93 प्रतिशत यानी 4,693 रुपए टूटकर 2,38,581 रुपए पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर 2,37,190 रुपए और उच्चतम स्तर 2,39,068 रुपए रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 0.84 प्रतिशत गिरकर 4,747 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.33 प्रतिशत गिरकर 74.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विश्लेषकों के मुताबिक, सोना फिलहाल 4,700-4,750 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है और इसमें तेजी की संभावना सीमित है। अगर यह 4,650 डॉलर से नीचे जाता है तो कीमतें 4,600-4,570 डॉलर तक गिर सकती हैं। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल ये रही गिरावट की बड़ी वजह सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह डॉलर इंडेक्स की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को माना जा रहा है। डॉलर इंडेक्स 0.36 प्रतिशत बढ़कर 98.8 पर पहुंच गया, जिससे रुपया 55 पैसे कमजोर होकर खुला। वहीं कच्चा तेल 8 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। गौरतलब है कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। अब अगला कारोबारी दिन बुधवार को होगा, जो पूरी तरह वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगा।
MP News : सीएम हाउस में होगी MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक, महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर बनेगी रणनीति

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की एक अहम बैठक 14 अप्रैल को होने जा रही है। इस बैठक में खास तौर पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी और पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान की रूपरेखा बनाई जाएगी। शाम 7 बजे होगी बैठक यह महत्वपूर्ण बैठक शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) ने खुद सभी कोर कमेटी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से कॉल कर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इससे बैठक की गंभीरता और अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने बैठक में केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर भी पार्टी की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और उनके मुद्दों को लेकर प्रभावी अभियान चलाने पर विशेष फोकस रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बैठक के जरिए महिला मतदाताओं को साधने के लिए बड़े स्तर पर कैंपेन शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी कुल मिलाकर, यह बैठक आने वाले समय में मध्य प्रदेश की राजनीति में महिलाओं को केंद्र में रखकर बीजेपी की रणनीति को नई दिशा दे सकती है।
Asha Bhosle Funeral : पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Funeral : मुंबई। सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle ) का शिवाजी पार्क श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया है। सिंगर आशा भोसले को महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बॉलीवुड सिंगर्स ने ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गाकर भावुक विदाई दी। सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
MP RS Election Seats : एमपी के दो सांसद तमिलनाडु-केरल चुनाव लड़ रहे, राज्यसभा सीटों का बदल सकता है पूरा गणित

MP Rajya Sabha Election Seats : भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों नजरें दक्षिण भारत के चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि राज्य से राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन (George Kurian) और एल मुरुगन (L. Murugan) क्रमशः केरल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यदि ये दोनों नेता चुनाव जीत जाते हैं, तो मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीटों का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है और खाली सीटों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो सकती है। ये है पूरा गणित वर्तमान में राज्य की तीन राज्यसभा सीटें खाली होना तय मानी जा रही हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल शामिल है, जो 9 अप्रैल को समाप्त हो चुका है लेकिन चौथी सीट को लेकर स्थिति साफ नहीं है। एल. मुरुगन का राज्यसभा कार्यकाल अभी 2030 तक बाकी है, लेकिन यदि वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देना होगा। ऐसी स्थिति में एक और सीट खाली हो जाएगी और उपचुनाव की नौबत आ सकती है। MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग यह चुनाव दोनों नेताओं के लिए साख की लड़ाई दोनों नेताओं के लिए यह चुनाव साख की लड़ाई माना जा रहा है। जॉर्ज कुरियन केरल की कांजीरापल्ली सीट से मैदान में हैं। वे पहले भी 2016 में चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और इससे पहले कई चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली है। 4 मई को एमपी बीजेपी भाजपा के लिए भी नए मौके 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजे न सिर्फ इन दोनों नेताओं का भविष्य तय करेंगे, बल्कि मध्य प्रदेश भाजपा के लिए भी नए मौके खोल सकते हैं। चर्चा है कि यदि ये दोनों नेता विधानसभा में चले जाते हैं, तो केंद्र सरकार में उनकी जगह मध्य प्रदेश से किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है। MP Politics : मध्य प्रदेश में ‘खेला’ ! राज्यसभा की जंग, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन राज्यसभा चुनाव को लेकर अंदरखाने मंथन तेज राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में अंदरखाने मंथन भी तेज हो गया है। सुमेर सिंह सोलंकी की जगह आदिवासी नेता को मौका देने पर विचार किया जा रहा है। पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान का नाम सामने आया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मना कर दिया था। अब फिर से नए नामों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, यदि जॉर्ज कुरियन चुनाव जीतते हैं, तो उनकी जगह एमपी से अरविंद मेनन को राज्यसभा भेजा जा सकता है, जो मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। कांग्रेस की सीट खतरे में कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह वाली सीट पर नया उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। हालांकि विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों को देखें तो बीजेपी के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 62 विधायक ही बचे हैं। ऐसे में अगर कुछ विधायक इधर-उधर होते हैं, तो कांग्रेस की यह सीट भी खतरे में पड़ सकती है। MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले कुल मिलाकर, दक्षिण भारत के चुनावी नतीजे मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 4 मई के बाद राज्यसभा सीटों का पूरा गणित बदलने की संभावना है, जिस पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं।
MP Cabinet Decisions : 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज! सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

MP Cabinet Decisions : मध्य प्रदेश। भोपाल में आज मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई, जिसमें विकास और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में लोक निर्माण विभाग की चल रही परियोजनाओं को जारी रखने, 6 नए मेडिकल कॉलेज खोलने, सामाजिक योजनाओं को आगे बढ़ाने और सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी देने जैसे निर्णय शामिल रहे। बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि 16 अप्रैल से संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। Raisen Krishi Mela : जीतू पटवारी को शिवराज के कृषि मेले में जाने से रोका, पुलिस ने पूरे रास्ते की नाकाबंदी नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 25 अप्रैल तक प्रदेश में 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे राज्य में सम्मेलन, पदयात्राएं और महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में भी बड़ा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर 41,833 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कृषि मैकेनाइजेशन योजना को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसानों को आधुनिक उपकरणों का फायदा मिलता रहे। Asha Bhosle Funeral : आज राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े तेदुलकर इन जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राजगढ़, मंडला, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी और सिंगरौली जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इससे प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कैबिनेट बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले जहां उत्पादन 9.4 लाख लीटर था, वह अब बढ़कर 12.4 लाख लीटर हो गया है, जो करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। मंत्रिमंडल ने सागर जिले के लिए 286 करोड़ रुपए की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से लगभग 7200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। Bhopal Respiratory Patients : भोपाल की हवा में जहर! एम्स और हमीदिया में मरीजों की भीड़ ये योजनाएं रहेंगी जारी इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग की चार चल रही परियोजनाओं को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। सामाजिक योजनाओं के तहत मध्यान्ह भोजन परिषद, मिशन शक्ति, संबल योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और हेल्पलाइन 181 को भी जारी रखने की स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं के माध्यम से महिला और बाल विकास से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित होते रहेंगे।
West Bengal SIR Case : चुनाव की आंधी से अंधे नहीं बन सकते -बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

West Bengal SIR Case : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) ने पश्चिम बंगाल के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मामले की सुनवाई के दौरान अहम और सख्त टिप्पणियां की हैं। कोर्ट ने कहा कि जिस देश में व्यक्ति पैदा हुआ है, वहां वोट देना केवल एक कानूनी अधिकार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक मुद्दा भी है। अदालत ने यह भी कहा कि चुनावी माहौल की “धूल और आक्रोश” के बीच सच्चाई से आंखें नहीं मूंदी जा सकतीं। यह टिप्पणी कोर्ट ने कुरैशा यास्मिन की याचिका पर सुनवाई करते हुए की, जिनका नाम SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटा दिया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि इस तरह के मामलों में एक मजबूत अपीलीय तंत्र की आवश्यकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग अपने वोटिंग अधिकार को लेकर अपील करते हैं। Bihar New CM : बिहार में 48 घंटे में नया मुख्यमंत्री, सीएम की रेस में ये नाम शामिल आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” जैसी श्रेणी केवल पश्चिम बंगाल में ही देखी गई है, जबकि अन्य राज्यों में ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट ने यह भी इंगित किया कि चुनाव आयोग (Election Commission) अपने पहले के रुख से अलग हो गया है। पहले आयोग का कहना था कि 2002 की मतदाता सूची में शामिल लोगों को दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन अब यह रुख बदलता नजर आ रहा है। Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल याचिकाकर्ता को कोर्ट ने दी ये सलाह कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सलाह दी कि वे इस उद्देश्य के लिए बनाए गए अपीलीय ट्रिब्यूनल का रुख करें। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग और राज्य के बीच भरोसे की कमी को देखते हुए न्यायिक अधिकारियों की मदद ली गई थी। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने पहले चरण की सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदाता सूची को अंतिम रूप देकर “फ्रीज” कर दिया है। इसका मतलब यह है कि जिन लोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है, वे इस चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए आंकड़ों के मुताबिक, SIR अभियान के बाद राज्य में करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे यह मुद्दा राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बन गया है। Strait of Hormuz Blockade : होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से लागू, ईरान बोला- हम करेंगे नाकेबंदी पूरी तरह विफल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया है कि मतुआ, राजबंशी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर उनके नाम हटाए गए हैं। वहीं, सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस पूरे मामले ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्म कर दिया है और आने वाले दिनों में इस पर और बहस तेज होने की संभावना है।