MP News: आंगनवाड़ी केंद्रों पर शुरू हुआ नया THR वितरण, CM डॉ. मोहन यादव ने मजबूत की पोषण व्यवस्था
MP News: MP में नई THR व्यवस्था के तहत स्थानीय स्व-सहायता समूहों से बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं तक पोषण आहार पहुंचाया जा रहा है।
MP News: मध्य प्रदेश में बच्चों और महिलाओं तक पोषण आहार की पहुंच को मजबूत करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर नई टेक होम राशन यानी THR व्यवस्था शुरू की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग ने अगस्त के पहले सप्ताह से स्थानीय स्व-सहायता समूहों के जरिए तैयार THR का वितरण शुरू किया है।
स्थानीय समूह तैयार करेंगे पोषण आहार
नई व्यवस्था के तहत स्थानीय स्व-सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किया गया THR पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पोषण आहार की उपलब्धता को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने के साथ महिलाओं के समूहों की भागीदारी बढ़ाना है
बच्चों और माताओं को मिलेगा पूरक पोषण
3 से 6 साल के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर रोजाना नाश्ता और गर्म पका भोजन दिया जा रहा है। वहीं 6 माह से 3 साल तक के बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं के लिए मंगलवार को गर्म भोजन और बाकी दिनों में THR उपलब्ध कराया जा रहा है।
कुपोषित बच्चों की भी होगी निगरानी
अति गंभीर कुपोषित और कम वजन वाले बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में THR दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन और लंबाई-ऊंचाई मापकर पोषण ट्रैकर में दर्ज की जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग और पोषण पुनर्वास केंद्रों से भी समन्वय किया जाएगा।
जनजातीय क्षेत्रों में भी बढ़ाई गई सुविधाएं
विशेष जनजातीय क्षेत्रों में पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर भी फोकस किया जा रहा है। सहरिया, बैगा और भारिया समुदायों के क्षेत्रों में सेवाओं की निगरानी बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान के तहत 681 नए आंगनवाड़ी केंद्र भी शुरू किए गए हैं