IND VS PAK Controversy: एशिया कप के भारत-पाकिस्तान मैच में हुए ‘हैंडशेक विवाद’ पर PCB ने ICC से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की। PCB ने यह दावा किया था कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने टॉस के समय दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने को कहा था।
हालाकि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाइक्रॉफ्ट का ‘हैंडशेक विवाद’ में बहुत कम भूमिका थी। उन्होंने सिर्फ पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को संदेश देने का काम किया था, ताकि टॉस के वक्त एक कप्तान की ओर से दूसरे कप्तान से हाथ ना मिलाने से शर्मिंदगी से बचा जा सके।
ICC ने PCB की मांग को खारिज कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाएगी। ये फैसला BCCI और सरकार की आपसी सहमती से बना है।
इस विवाद पर अब BCCI की ओर से बयान सामने आया है। BCCI के वरिष्ट अधिकारी ने ये साफ किया है कि मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाने का कोई नियम नहीं है। ये सिर्फ एक परंपरा है जो सालों से चली आ रही है। हाथ मिलाना गुडविल जेस्चर है और इसे खेल भावना के तहत दुनिया भर में परंपरा के रूप में निभाया जा रहा है।
PCB की मांग पूरी ना होने पर उसने चेतावनी दी है। PCB का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, पाकिस्तान की टीम 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर सकता है।