आज कल हर कोई ऑफिस में 8 से 9 घंटे स्क्रीन के सामने बैठ कर काम कर रहा है। अब लगातार 8 से 9 घंटे एक ही जगह पर बैठ कर काम करने से पीठ में दर्द तो होगा ही। आप इस रेगुलर आदत से गंभीर बैक पेन का शिकार हो सकते हैं। अगर आप भी ऑफिस में देर तक बैठ कर काम करते हैं और आपको भी काम करने के बाद पीठ में अकड़न महसूस होती है तो आप रोजाना कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जिसे करने के बाद शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही होगा और दर्द से भी राहत मिलेगी।
कफ रेज एक्सरसाइज- आपको अपने पैरों को अपने कंधे की चौड़ाई जितना करके खड़ा होना है। फिर जमीन से अपनी एड़ी को उपर की ओर उठाकर पैरों के पंजे पर दबाव डालें। फिर एड़ी वापस लाएं। ऐसा आपको 12-15 बार करना है।
ब्रिज एक्सरसाइज- सबसे पहले आप जमीन पर पीठ के बल लेट जाए और घुटनों को मोड़ लें। कंधे और सिर को फर्श पर आराम से रख दें। अपने पेट की मांसपेशियों को कस लें। अब अपने हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं, घुटनों से कंधों तक एक सीधी लाइन बनेगी। इसके बाद गहरी सांस लें और फिर पुनं उसी स्थिति में आ जाएं। ऐसा आपको एक दिन में 5 से 6 बार करना है। ये एक्सरसाइज आप ऑफिस जाने से पहले और आने के बााद कर सरते हैं।