Aayudh

Categories

आलिया भट्ट को फिल्म हाइवे के सेट पर डराकर रखते थे रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा

इस वक्त रणदीप हुड्डा अपनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के प्रमोशन के लिए कई लाइव शो ने नजर आ रहे है। इस बीच रणदीप अपनी लाईफ से जुड़े कई खिस्से भी फैंस को बता रहे हैं। रणदीप ने बताया की वह फिल्म हाईवे में आलिया को कैसे डरा के रखते थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान रणदीप एक्ट्रेस से ना बात करते थे ना ही कभी उनके साथ बैठते थे। आलिया भट्ट जब बॉलीवुड में नई-नई आई थी तब उन्होंने फिल्म हाईवे में रणदीप हुड्डा के साथ काम किया था। आलिया भट्ट बताती है कि उनकी इस फिल्म के सेट का अनुभव उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था, ऐसा इस लिए क्योंकि फिल्म के सेट पर रणदीप हुड्डा उनको डराकर रखते थे। रणदीप कभी एक्ट्रेस से बात ही नहीं करते थे। ये बात स्वयं रणदीप ने बताई है।

रणदीप हुड्डा क्यों डराते थे आलिया भट्ट को

फिल्म हाइवे में आलिया को डराने का कारण रणदीप ने खुद बताया। एक्टर का कहना है कि जब वह आलिया के साथ पहली बार काम कर रहे थे, तब अभिनेत्री अभी सिनेमा की दुनिया में नई-नई आई थी। फिल्म की कहानी में रणदीप हुड्डा को एक्ट्रेस को किडनैप करना होता है, लेकिन फिर एक्ट्रेस उस जीवन को पसंद करने लगती है।

जिसके बाद एक्ट्रेस को किडनैपर से प्यार हो जाता है। उसी समय आलिया की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई थी, जिसके कारण रणदीप नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस इस फिल्म का धून में खो जाए इसी लिए वह उनसे दूरी बना कर रखते थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को हुड्डा काफी बोरिंग इंसान लगे थे।

ये भी पढ़ें- जल्द ही जारी किया जाएगा mp board का रिजल्ट, इन विषयों पर मिलेगा बोनस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *