कौन है जैन धर्म के अगले आचार्य मुनिश्री समय सागर जी महाराज

जैन धर्म के सबसे श्रेष्ठ गुरू आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने 17 फरवरी शनिवार की रात 2:35 बजे हम सब को अलविदा कह महा समाधि में लीन हो गए। रविवार की दोपहर को महाराज जी की पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। जिकसे बाद आज यानि 20 फरवरी को उनकी अस्थि संचय होगी। इस बड़ी घटना के बाद सबके जहन में यहीं चल रहा होगा की आखिर आचार्य विद्यासागर महाराज जी के बाद आचार्य की उपाधि किसे दी जाएगी।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने पहले ही त्याग दिया आचार्य का पद

आपको बता दें कि जैन संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने 6 फरवरी को मुनि योग सागर से मिलने के बाद इस विषय पर चर्चा किए और उसके बाद आचार्य पद से त्याग कर दिया था। उन्होंने मुनि समय सागर जी महाराज को आचार्य पद देने की घोषणा भी की थी। जिसके बाद मुनि समय सागर महाराज के चंद्रगिरी तीर्थ पहुंचने के बाद विधिवत सभी नियमों के साथ उन्हें आचार्य की गद्दी सौंपी जाएगी। विद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी बनाए गए मुनि समय दिन मंगलवार को मध्य प्रदेश के रावल वाड़ी पहुंच गए। मुनि समय महाराज 43 साधुओं के साथ पैदल यात्रा कर 22 फरवरी को बालाघाट से डोगरगढ़ पहुंचेंगे। वहां उन्हें नियम अनुसार आचार्य की गद्दी सौंप दी जाएगी।

कौन है आचार्य समय सागर जी महाराज

समय सागर महाराज जी जैन संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य है। प्रथम मुनि महाराज मुनिश्री समयसागर जी महाराज अभी 65 साल के हैं जो आचार्य विद्यासागर जी महाराज के सांसारिक जीवन के छोटे भाई और शिष्य भी हैं। ये मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। इनका जन्म स्थान कर्नाटक के वेलगाम में है। दरअसल आचार्य समय सागर जी महाराज पहले शांतिनाथ जैन के नाम से चर्चित थे।

महाराज जी के पिता का नाम मल्लप्पाजी जैन है। इनकी मां का नाम श्रीमंति जी जैन है। जैन धर्म के अगले आचार्य संत शिरोमणि आचार्य समय सागर महाराज जी अपने छह भाई-बहनों में छठे नंबर पर है। संत शिरोमणि आचार्य समय सागर महाराज जी ने ब्रह्मचर्य व्रत दो मई 1975 को अपनाया।

इसके बाद 18 दिसंबर 1975 को उन्होंने झुल्लक दीक्षा ली है और 31 अक्टूबर 1978 को एलक दीक्षा जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिरी जी के छतरपुर मध्य प्रदेश में ली इसके बाद मुनि दीक्षा 8 मार्च 1980 को जैन सिद्ध क्षेत्र द्रोणगिरी जी, छतरपुर मध्य प्रदेश में ली है। जैन संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज इनके सांसारिक जीवन के भाई और दीक्षा गुरू भी है। अब अपने दीक्षा गुरू की जगह वह स्वयं लेंगे।

ये भी पढ़ें- Kalki Dham: कौन हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम जिसे पीएम मोदी से मिली तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL