Aayudh

वापस आए भारत देश के 8 पूर्व नेवी अफसर, रिहाई में शाहरुख खान का हाथ

शाहरुख खान

भारत सरकार एक बार फिर अपने सैनिकों को दुश्मन के चंगुल से छुड़ा लाई है। भारत देश के जो 8 पूर्व नेवी अफसर कतर की जेल में बंद थे भारत सरकार उनको वापस रिहा करा लाई है। पिछले साल के दिसंबर महिने में कतर कोर्ट ने अल-ग्लोबल केस में भारत के आठ पूर्व नेवी सैनिकों को मौत की सजा सुना दी थी। लेकिन कुछ कारणों से उस सजा को उम्र कैद में बदल दिया था। दरअसल इन अफसरों पर जासूसी का आरोप लगा था। जिसके चलते ये कतर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे लेकिन भारत सरकार ने इन अफसरों को रिहा करवा लिया है। एैसा कहा जा रहा है कि इन अफसरों की रिहाई ने शाहरुख खान का हाथ है। क्या ये साच है कि अफसरो की रिहाई ने शाहरुख खान का हाथ है?

‘शाहरुख खान’ को लेकर भाजपा नेता ने दिया था ये बयान

जिन अफसरों को भारत सरकार वापस रिहा करवा लाई है। रिहाई के बाद भारत देश वापस लौटने पर बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि- इन अफसरों की रिहाई में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का भी हाथ है। भाजपा नेता का ये बयान सुनने के बाद खान की टीम ने सोशल मीडिया पर नेता सुब्रमण्यम स्वामी के बयान का जवाब देते हुए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने शाहरूख खान के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कि- नेवी अफसरों की रिहाई में एक्टर शाहरुख खान का कोई कनेक्शन नहीं हैं. जैसे पूरा भारत देश नेवी अफसरों के वापसी पर खुशी मना रहा है वैसे ही हम भी खुश है।

ये भी पढ़ें- Farmer protest: किसान आंदोलन में नज़र आए खालिस्तानी आतंकी के पोस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *