Aayudh

farmer protest: किसान आंदोलन 2.0 के लिए तैयार है दिल्ली पुलिस

farmer protest

एक बार फिर से किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली चलो आंदोलन (farmer protest) का ऐलान कर दिया है। इस आंदोलन को मुख्य संयुक्त किसान मोर्चा की जगह संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किया जा रहा है। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी पूरे इंतज़ाम कर लिए हैं और धारा 144 लागू कर दी है।

किसान आंदोलन (farmer protest) के कारण धारा 144 लागू

हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश समेत पंजाब के किसान आंदोलन में शामिल हुए है। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली चलो का नारा दिया है।उन्हें दिल्ली पहुँचने से रोकने के लिए हरयाणा और दिल्ली पुलिस ने सारे इंतज़ाम कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस ने 13 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी है। किसान अपने साथ राशन का सामान ट्रेक्टरों पर लादे हुए हैं। पुलिस द्वारा दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने 3 लेयर सिक्योरिटी तैयार कर दी है।

किसान आंदोलन के लिए पंजाब सीएम ने कही बड़ी बात

किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर पंजाब मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी किसान को दिल्ली जाने से नहीं रोका जा रहा है, जिसको भी जाना है वह बस या ट्रेन से जा सकते हैं ट्रैक्टर में क्यों जाना है। वह कहते हैं कि अगर किसान हथियारों से लेस होकर जाएंगे या फिर इस प्रकार ट्रैक्टर से जाएंगे तो उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया जाएगा।

किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार किसानों से बात करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए एक कमिटि बनाई गई है जिसमें तीन केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। बतादें कि पहले भी 08 फरवरी को किसानों से बात की गई थी।

यह भी पढ़ें- वन-विभाग के दफ्तर में क्लर्क ने झलकाएं जाम के गिलास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *