Aayudh

Categories

Ladli Behna Scheme: लाडली बहनों को ₹1835 करोड़ की सौगात! CM मोहन यादव ने की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की घोषणा

Ladli Behna Scheme: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के लिए 12 जुलाई का दिन खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड के लहार से लाडली बहना योजना की किस्त जारी करते हुए 1,835 करोड़ रुपये सीधे हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने राज्य में जल्द ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू करने का भी ऐलान किया।

Ken-Betwa Project Protest: केन-बेतवा परियोजना पर ‘चिता आंदोलन’ से ‘फांसी सत्याग्रह’ तक!आखिर क्यों मौत की दहलीज पर बैठा है आदिवासी समाज?

लाडली बहनों के खातों में पहुंचे ₹1835 करोड़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Stephen Fleming Resigns: 17 साल बाद CSK से क्यों अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग? पांच IPL ट्रॉफी जिताने वाले कोच ने दिया इस्तीफा

महिला सशक्तीकरण पर सरकार का जोर

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं और विकास कार्य शुरू कर रही है।

‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का ऐलान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जल्द ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, आसान और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

Datia By Election : टिकट मिलने के बाद बदलने की परंपरा नहीं, बोले कैलाश विजयवर्गीय; जगदीश देवड़ा ने कहा- संगठन सर्वोपरि

भिंड को मिली 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में 322 करोड़ रुपये की लागत वाले 56 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इनमें चार सांदीपनी विद्यालयों के नए भवनों का लोकार्पण और लहार शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के विस्तार की घोषणा भी शामिल है।

विकास और जनकल्याण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, परिवहन और महिला कल्याण के क्षेत्र में लगातार नई पहल कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन योजनाओं से प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *