Aayudh

Categories

MP News: ‘लव जिहाद’ के दावे पर युवक पुलिस के हवाले! मोबाइल की जांच शुरू, जानिए पूरी खबर

MP News: मध्य प्रदेश के घंटाघर क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के साथ होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

MP Nagar Palika Scam: नगर पालिका में 7.78 करोड़ का महाघोटाला! दो कर्मचारियों पर गबन का आरोप, FIR दर्ज

घंटाघर क्षेत्र में हुआ हंगामा

शनिवार को शहर के घंटाघर क्षेत्र में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ होने का दावा करते हुए उसे रोक लिया। इसके बाद युवक को एमजी रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Datia By Election : टिकट मिलने के बाद बदलने की परंपरा नहीं, बोले कैलाश विजयवर्गीय; जगदीश देवड़ा ने कहा- संगठन सर्वोपरि

बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप

बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के नेता तन्नू शर्मा की सूचना पर संगठन के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। संगठन का दावा है कि पकड़ा गया युवक देवास निवासी फरहान (पिता मुस्ताक शाह) है। कार्यकर्ताओं ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Bhopal Education Scam: भोपाल में बड़ा शिक्षा घोटाला! 10 साल बाद खुला ऐसा राज, अब होगी हाई लेवल जांच

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है।

फोरेंसिक जांच की मांग

बजरंग दल ने पुलिस से युवक के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की है कि कहीं किसी संगठित तरीके से युवतियों को निशाना तो नहीं बनाया जा रहा था। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

PM Modi New Zealand Visit : 25 साल पुराना मफलर पहनकर PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, बोले- जनसंख्या नहीं, भावनाएं रखती हैं मायने

पुलिस कर रही मामले की जांच

एमजी रोड थाना पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *