Lock Upp 2 : एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जल्द ही रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आने वाले हैं। शो के नए प्रोमो में गोविंदा की एंट्री काफी खास दिखाई गई है। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के पुराने मजाकिया बयान का जिक्र करते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
गोविंदा का हुआ खास स्वागत
शो की होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने गोविंदा का जोरदार स्वागत किया। फराह ने उन्हें ‘हीरो नंबर 1’ कहकर स्टेज पर बुलाया। गोविंदा भी अपने पुराने अंदाज में मजाक करते नजर आए और उन्होंने माहौल को लाइट बना दिया।
Cheque Bounce Case : राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, 3 महीने के लिए फिर जाना होगा जेल
पत्नी सुनीता के बयान पर गोविंदा ने किया मजाक
शो के दौरान फराह खान ने गोविंदा से उनकी पत्नी सुनीता के पुराने बयान को लेकर सवाल किया। इस पर गोविंदा ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वह “गोली” लेकर आए हैं। गोविंदा ने मजाक में कहा, “ये तो मुझे सीने में गोली मारना चाहती थी, मैंने कहा मार ले।” उनकी इस बात को सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। वहीं, सुनीता आहूजा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
क्या था सुनीता का पुराना बयान?
दरअसल, साल 2024 में गोविंदा के साथ एक हादसा हुआ था। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई और उनके पैर में लग गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस घटना के बाद जब सुनीता से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर गोली उन्होंने चलाई होती तो पैर पर नहीं, सीधे सीने पर मारतीं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब ‘लॉक अप 2’ के प्रोमो में गोविंदा ने उसी बयान को याद करते हुए मजाक किया, जिसे देखकर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।