Aayudh

Categories

Sheikh Hasina Bangladesh Return : शेख हसीना बांग्लादेश जाकर करेंगी सरेंडर, बोलीं- जाते ही मार देंगे मुझे…

Sheikh Hasina On Death Sentence

Sheikh Hasina Bangladesh Return : ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वह दिसंबर 2026 के आसपास अपने देश लौटने की योजना बना रही हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह लौटकर अदालत के सामने सरेंडर करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर खतरे का एहसास है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने देश वापस जाना चाहती हैं। यह पहला अवसर है जब उन्होंने अपनी संभावित वापसी की समयसीमा सार्वजनिक रूप से बताई है।

US-Iran War Update : इजराइल ने ट्रम्प की हत्या की साजिश का दिया था अलर्ट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ा दावा

‘गिरफ्तारी या मौत का डर है, फिर भी लौटूंगी’

रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश लौटने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है या उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वह अपने देश लौटने का फैसला कर चुकी हैं। उनके अनुसार, परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अब अपने देश वापस जाने का समय आ गया है और वह अदालत की प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Rajendra Bharti Case : राजेंद्र भारती की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, राजनीतिक समीकरणों पर रहेगी नजर

देश की मिट्टी में मरने की जताई इच्छा

शेख हसीना ने भावुक होते हुए कहा कि यदि उनके जीवन का अंत होता है तो वह अपने देश की धरती पर ही हो। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता वहीं दफन हैं और वह भी उसी मिट्टी से जुड़ी हैं।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने देश और पार्टी के लोगों के साथ खड़ा होना उनका कर्तव्य है।

Vidisha Suicide Case : पत्नी के टॉर्चर से परेशान युवक ने खाया जहर, ससुराल पक्ष इस्लाम अपनाने का बना रहा था दबाव

कानूनी मामलों पर बनी हुई है नजर

शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में कई कानूनी मामले चल रहे हैं। इन मामलों को लेकर न्यायिक प्रक्रिया जारी है। उनकी प्रस्तावित वापसी और अदालत में सरेंडर की घोषणा के बाद अब पूरे घटनाक्रम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है। आने वाले समय में बांग्लादेश की राजनीति पर इसके असर को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *