LPG Cylinders Video Viral : रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एचपीसीएल (HPCL) के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर बह गए। इनमें भरे और खाली दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पातालगंगा नदी में बड़ी संख्या में सिलेंडर तैरते दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सिलेंडरों को न छूने और तुरंत अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
भारी बारिश से प्लांट में घुसा पानी
लगातार बारिश के कारण पातालगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका स्थित एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में पहुंच गया। इसके बाद करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर तेज बहाव में बह गए।
Weather Today : महाराष्ट्र-गुजरात में बाढ़ जैसे हालात! दिल्ली-NCR और मप्र में भारी बारिश का अलर्ट
घटना के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियां नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ बहे हुए सिलेंडरों को खोजने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम कर रही हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों को जारी की चेतावनी
रायगढ़ के कलेक्टर किशन जावले ने लोगों से अपील की है कि यदि नदी, समुद्र तट या आसपास के क्षेत्रों में कोई एलपीजी सिलेंडर दिखाई दे तो उसे न उठाएं और न ही घर ले जाएं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कौन-सा सिलेंडर भरा हुआ है, कौन-सा खाली है और उनकी स्थिति कितनी सुरक्षित है।
ऐसे सिलेंडरों को खोलने या उपयोग करने का प्रयास गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी सिलेंडर की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने को कहा है।
Terrorist Zakir Ganai killed : कौन था आतंकी जाकिर गनई? 5 दिन के ऑपरेशन के बाद मिली बड़ी सफलता
सोशल मीडिया पर चर्चा, लेकिन दावों की पुष्टि नहीं
घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे फिल्मी दृश्य से जोड़ते हुए टिप्पणियां कीं, जबकि कुछ ने सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर सवाल उठाए। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इस बीच महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश से बाढ़, जलभराव, रेल और हवाई सेवाओं पर असर तथा जनजीवन प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
ED Action on TMC: 440 करोड़, 3 बैंक खाते और विमान डील! आखिर ED को क्या मिला? जानिए पूरा मामला