Aayudh

Categories

Telangana Murder Case: छत से धक्का देने पर भी नहीं मारा पति, तो पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर ड्रिप में मिलाकर की हत्या!

Telangana News

Telangana Murder Case: तेलंगाना। निजामाबाद की एक एक नर्स ने अपने पति को रस्ते से हटाने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देख कर हर कोई हैरान है। आरोपी महिला ने पहले 30 जून को पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उसमे नाकाम हो गयी।

असफल होने के उसने फिर से पति को मरने की साजिश रची, लेकिन इस बार कुछ अलग ढंग से। इस प्लान के तहत आखिरकार पति की मौत हो गयी। पुलिस जांच में सामने आई कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं लगती है।

MP Teacher News: मानसून सत्र से पहले बड़ा फैसला! 213 शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म; मूल स्कूलों में लौटने के आदेश

छत से धक्का देने पर नहीं मारा पति

मृतक की पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है, जो खाड़ी देश से लौटकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। जांच में सामने आया कि 30 जून को तीनों आरोपियों ने पहले प्रशांत को शराब पिलाई। इसके बाद कथित तौर पर उनकी पिटाई की और घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। हालांकि, गंभीर चोट लगने के बावजूद उनकी जान बच गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों को बताया गया कि वह नशे की हालत में खुद गिर गए थे।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पुलिस का आरोप है कि संध्या पहले एक निजी अस्पताल में नर्स रह चुकी है। उसने अपने मेडिकल अनुभव का इस्तेमाल करते हुए इलाज के दौरान पति की ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया मिला दिया। इसके बाद प्रशांत की मौत हो गई।

Maihar Road Accident: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार SUV, पूर्व विधायक के परिवार के 5 लोगों की मौत

मां को हुआ शक, फिर खुली पूरी साजिश

प्रशांत की मौत के बाद उनकी मां को घटना पर शक हुआ। उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच और पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साजिश का खुलासा हुआ और इसके बाद संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। आरोपों की पुष्टि अदालत में पेश किए जाने वाले सबूतों और न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *