PM INDONESIA VISIT: जकार्ता। इंडोनेशिया दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा दिन है। राजधानी जकार्ता में उनका भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ओनर से भी नवाजा गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए गले लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
राष्ट्रपति भवन में मोदी ने विजिटर गेस्ट बुक में साइन किया। फिर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। जिसमें भारत और इंडोनेशिया के बीच सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
PM Modi Indonesia visit: इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए PM मोदी, ब्रह्मोस डील पर लग सकती है मुहर
आज करेंगे प्रम्बानन मंदिर के दर्शन
बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता के प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर जाएंगे। यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। इसका निर्माण 9वीं शताब्दी में हुआ था। भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं।
Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका?
उद्योगपतियों और भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे
प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान इंडोनेशिया के बड़े उद्योगपतियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर बात होगी।
इसके अलावा वह जकार्ता में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
इसके बाद जाएंगे न्यूजीलैंड
इंडोनेशिया का दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अगले पड़ाव न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। वहां भी उनके कई अहम कार्यक्रम तय हैं।
Thank you for the warm welcome at the Istana Merdeka! @prabowo pic.twitter.com/U6uLbk7aCr
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2026