Ketan Murder Case : केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले पुणे की एक पहाड़ी पर रिहर्सल की थी। दोनों ने कथित तौर पर केतन को पहाड़ी से धक्का देने का अभ्यास किया और वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी प्लानिंग की थी।
VB G-RAM-G Act Launched: मनरेगा की जगह नई ग्रामीण रोजगार व्यवस्था! बढ़ी मजदूरी और 125 दिन का रोजगार
पुणे की पहाड़ी पर की थी हत्या की रिहर्सल
पुणे पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन ने लुल्ला नगर स्थित एक पहाड़ी पर केतन को चट्टान से धक्का देने की रिहर्सल की थी। यह जगह सिया के घर ‘लीला कुंज’ के पास स्थित है। जांच के दौरान पुलिस सिया को उसी स्थान पर लेकर गई, जहां उसने रिहर्सल वाली जगह की पहचान भी की।
India-Japan Summit: गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत, PM मोदी-ताकाइची की बैठक में होंगे कई बड़े फैसले!
क्राइम सीन पर दोहराया गया पूरा घटनाक्रम
जांच के दौरान पुलिस ने पहले सिया और बाद में चेतन को घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम को दोबारा तैयार कराया। डमी के जरिए यह भी दिखाया गया कि कथित तौर पर केतन को किस तरह चट्टान से नीचे धक्का दिया गया था। पुलिस का मानना है कि इससे घटना की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी।
गूगल पर खोजे थे हत्या के तरीके
जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले दोनों आरोपियों ने इंटरनेट पर हत्या करने के तरीके सर्च किए थे। इतना ही नहीं, पुलिस के मुताबिक दोनों ने पहले अकेले किले
पर जाकर रिहर्सल की और पकड़े जाने की स्थिति में क्या जवाब देना है, इसकी भी पहले से तैयारी कर रखी थी। शक से बचने के लिए अपना हुलिया बदलने की योजना भी बनाई गई थी।
पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी
पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि टेस्ट से मिले इनपुट दोनों के बयानों की पुष्टि करने और हत्या की साजिश से जुड़े अहम तथ्यों को सामने लाने में मदद कर सकते हैं।
स्कूटर और हुडी बने अहम सुराग
पुलिस जांच में सामने आया है कि चेतन टोल प्लाजा और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए स्कूटर से लोहगढ़ किले तक गया था। वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए उसने हुडी भी पहनी थी, लेकिन गर्म मौसम में पहनी गई यही हुडी पुलिस के लिए अहम सुराग बन गई। पुलिस का दावा है कि हत्या की पूरी साजिश मई के आखिर में ही तैयार कर ली गई थी और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।