Aayudh

Categories

Laddu Gopal Missing Case: MP Police का अनोखा मिशन! 5 महीने से लापता ‘लड्डू गोपाल’ की तलाश में जुटी SIT, जानिए पूरा मामला

Laddu Gopal Missing Case:  ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां पुलिस किसी अपराधी या चोर की नहीं, बल्कि पिछले पांच महीने से लापता भगवान लड्डू गोपाल की तलाश में जुटी है। श्रद्धालु परिवार की भावनाओं और आस्था को देखते हुए तीन थानों की संयुक्त एसआईटी (SIT) बनाई गई है, जो अब उन्हें खोजने में लगी हुई है।

Bhopal E-Bus Service: भोपाल में 15 जुलाई से दौड़ेंगी 20 नई ई-बसें! सिर्फ 2 रुपये में सफर, इन 10 रूटों के यात्रियों को बड़ी राहत

बाजार से अचानक लापता हुए लड्डू गोपाल

अल्कापुरी निवासी विजया शर्मा 29 जनवरी को अपनी बहन के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान उनके साथ रखे भगवान लड्डू गोपाल अचानक गुम हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। कई दिनों तक अपने स्तर पर खोजबीन करने के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली।

Viral Video : थाने जा रही भाभी को देवर ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिवार के लिए सिर्फ प्रतिमा नहीं, आस्था का केंद्र

विजया शर्मा का पूरा परिवार भगवान श्रीकृष्ण का भक्त है। उनके अनुसार लड्डू गोपाल उन्हें उनकी नानी ने दिए थे और तभी से वे परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। परिवार उन्हें सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि घर के सबसे लाड़ले सदस्य की तरह मानता है। उनके गुम होने के बाद पूरा परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा है।

आईजी भी हुए भावुक, SIT बनाने के दिए निर्देश

कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो विजया शर्मा अपनी बात लेकर आईजी अरविंद सक्सेना के पास पहुंचीं। उन्होंने अपनी आस्था और

India-Japan Summit: गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत, PM मोदी-ताकाइची की बैठक में होंगे कई बड़े फैसले!

भावनाओं से जुड़ी पूरी बात बताई। मामला सुनने के बाद आईजी ने इसे गंभीरता से लिया और विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने के निर्देश दिए, ताकि लड्डू गोपाल की तलाश तेज की जा सके।

तीन थानों की पुलिस कर रही तलाश

सीएसपी किरण अहिरवार के नेतृत्व में गठित एसआईटी में कोतवाली, जनकगंज और माधोगंज थाने के छह पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। टीम बाजार क्षेत्र और आसपास के इलाकों से जुड़े हर संभावित सुराग की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला परिवार की आस्था से जुड़ा है, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है और लड्डू गोपाल को तलाशने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *