Aayudh

Categories

Dausa Road Accident : बस-ट्रेलर हादसे में 6 जिंदा जले! अब तक 8 मौत, MLA का आरोप – इमरजेंसी गेट नहीं खुला…

Dausa Road Accident

Dausa Road Accident : राजस्थान। दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें छह यात्रियों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में 21 लोग घायल हुए हैं। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

New Army Chief: जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली 31वें आर्मी चीफ की जिम्मेदारी

इमरजेंसी गेट और सिगरेट के बॉक्स को लेकर उठे सवाल

हादसे के बाद बस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय विधायक दीनदयाल बैरवा ने दावा किया कि आग लगने के बाद बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिससे कई यात्री समय पर बाहर नहीं निकल सके।

वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की डिक्की में सिगरेट के कई बॉक्स रखे हुए थे। उनका दावा है कि इससे आग तेजी से फैल सकती है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Ram Mandir Chadhava Chori : चढ़ावा चोरी के आरोपियों की संपत्ति होगी अटैच! बैंक खाते फ्रीज करने की तैयारी तेज

जांच के आदेश, घायलों का इलाज जारी

दौसा जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है। टीम को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायलों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, चार यात्रियों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है। प्रशासन उनकी तलाश में जुटा है और सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।

WhatsApp Username Feature : अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट, जानें नया फीचर कैसे करेगा काम

12 लोगों की हालत गंभीर, 4 लापता

दौसा हॉस्पिटल के पीएमओ डॉक्टर आर के मीणा ने बताया कि 8 लोगों की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। वहीं, 13 लोगों की हालत अब भी गंभीर है। गंभीर घायलों में-

1. याचिका (7) पुत्री दीपक तंवर, निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
2. नेहा (26) निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
3. दिशा (19) पुत्री संजय, निवासी नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
4. सुवानंद (25) पुत्र राजेश, निवासी सुदामा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
5. प्रदीप (26) पुत्र नरेंद्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
6. महक (22) पुत्री महेश, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
7.योगानी (21) पुत्री सेलेन्द्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
8. जितेंद्र पांडे (45) निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी
9. अभिनव पांडे (13) पुत्र जितेंद्र, निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी
10. विशुलाल (65) पुत्र बलवंत सिंह, निवासी भिलसेड़ी, (मध्य प्रदेश)
11. शिखा (31) निवासी नीम का थाना, सीकर
12. चंद्रप्रकाश (66) पुत्र हीरालाल, निवासी डबरा (मध्य प्रदेश)
13. दिव्या (25) पुत्री दीपक, निवासी बडवाह (मध्य प्रदेश)

Modi Cabinet Expansion : मोदी कैबिनेट में UP से पंजाब तक दबदबा! बागियों की किस्मत खुलेगी या मुश्किलें बढ़ेंगी?

चार लोग लापता

1. निर्मला पत्नी चंद्रप्रकाश निवासी इंदौर
2. प्रियंका (33) पत्नी जितेंद्र पांडे निवासी बड़वाह (मध्य प्रदेश)
3. भूमि (20) भोर पुत्री भारत भोर निवासी बजरंग नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
4. दीपू (60) पुत्र नरवत सिंह निवासी रामपुरा कला, सीहोर (मध्यप्रदेश)

हादसे के कारणों की होगी विस्तृत जांच

पुलिस और प्रशासन दुर्घटना के हर पहलू की जांच कर रहे हैं। इसमें चालक की स्थिति, बस की तकनीकी हालत, सुरक्षा मानकों का पालन और आग लगने के वास्तविक कारण शामिल हैं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *