Aayudh

Categories

Ram Mandir Chadhava Chori : चढ़ावा चोरी के आरोपियों की संपत्ति होगी अटैच! बैंक खाते फ्रीज करने की तैयारी तेज

Ram Mandir Chadhava Chori Update

Ram Mandir Chadhava Chori : उत्तर प्रदेश। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। आठों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियां उनकी उन संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी कर रही हैं, जो उनकी ज्ञात आय से अधिक बताई जा रही हैं। पुलिस को अब तक की जांच में निवेश, जमीन, आभूषण, नकदी और अन्य महंगी संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।

Modi Cabinet Expansion : मोदी कैबिनेट में UP से पंजाब तक दबदबा! बागियों की किस्मत खुलेगी या मुश्किलें बढ़ेंगी?

बैंक खातों की जांच और पूछताछ जारी

पुलिस अब आरोपितों के बैंक खातों का पूरा विवरण जुटाने में लगी है। खातों की जांच पूरी होने के बाद उन्हें फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मंडल कारागार पहुंचकर आरोपित अविनाश शुक्ल से करीब दो घंटे तक पूछताछ की।

अधिकारियों ने उससे धन के स्रोत, खर्च और अन्य आर्थिक लेनदेन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सभी आठ आरोपितों को अदालत ने 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

New Army Chief: जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली 31वें आर्मी चीफ की जिम्मेदारी

बैंकों और ट्रस्ट से जुटाई जा रही जानकारी

जांच के दौरान पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और केनरा बैंक से आरोपितों के बैंक खातों का रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जुटाए हैं। इसके अलावा करीब 60 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पुलिस की एक टीम कारसेवकपुरम पहुंचकर महासचिव चंपत राय से भी मिली। उनसे आरोपित कर्मचारियों की नियुक्ति, सत्यापन और सिफारिश से जुड़े पहलुओं पर जानकारी ली गई। पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Chhatron Ki Goonj : भोपाल में NSUI का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान शुरू, छात्र आत्महत्या और पेपर लीक पर सरकार को घेरा

संपत्ति और निवेश से जुड़े मिले अहम सुराग

जेल में पूछताछ के दौरान अविनाश शुक्ल से यह भी पूछा गया कि उसके पास मिली धनराशि कहां से आई और वह किसके निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस को पूछताछ में अन्य आरोपितों की संपत्तियों और निवेश से जुड़े कई अहम सुराग भी मिले हैं।

CM Big Announcement: सिवनी में किसानों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात ! धान महोत्सव में 2.82 करोड़ की प्रोत्साहन राशि करेंगे जारी

जांच में जमीन खरीद, फिक्स डिपॉजिट, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, आभूषण और महंगी वस्तुओं से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे रिमांड मांग सकती है और आर्थिक अपराध से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *