Aayudh

Categories

Karnataka MLC Elections : कर्नाटक MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग से BJP में हलचल, प्रदेश नेतृत्व सेदिल्ली में मांगा जवाब

Karnataka MLC Elections

Karnataka MLC Elections : बेंगलुरु। कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने भाजपा के भीतर हलचल बढ़ा दी है। क्रॉस वोटिंग की खबरों के बाद पार्टी आलाकमान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के शीर्ष नेताओं को दिल्ली बुलाया है। भाजपा अब उन विधायकों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया।

दिल्ली तलब हुए कर्नाटक के बड़े नेता

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक और राज्य प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को 23 जून को दिल्ली बुलाया है। पार्टी नेतृत्व इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट और स्पष्टीकरण चाहता है।

Keralam Budget 2026 : मंदिरों के विकास से ‘मिशन समुद्र’ तक, VD सतीशन के पहले बजट में केरलम को जनिए क्या मिला?

कांग्रेस को मिला बड़ा फायदा

विधान परिषद की सात सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं भाजपा को सिर्फ दो सीटें मिलीं, जबकि उसकी सहयोगी जेडी(एस) एक भी सीट नहीं जीत सकी।

क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई चिंता

चुनाव नतीजों के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि भाजपा और जेडी(एस) के कुछ विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को अनुमान से अधिक वोट मिले, जिससे क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं को बल मिला है।

भाजपा-जेडी(एस) के कई विधायक घेरे में

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भाजपा के करीब तीन और जेडी(एस) के आठ विधायकों पर पार्टी लाइन से अलग मतदान करने का संदेह है। इसके अलावा भाजपा के एक विधायक का वोट अमान्य भी घोषित किया गया।

NEET re-exam 2026 : नीट-यूजी के लिए अलर्ट! केंद्रों पर CCTV-जैमर, स्पेशल ट्रेन समेत छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं

धोखा देने वालों पर होगी कार्रवाई

भाजपा नेता आर. अशोक ने कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लेगा।

विजयेंद्र बोले- पूरी जानकारी के बाद होगा फैसला

प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि पार्टी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्रॉस वोटिंग किसने और किन कारणों से की। पूरी जानकारी सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Telegram Ban : जारी रहेगा टेलीग्राम पर बैन, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

कौन जीता, कौन हारा?

कांग्रेस के विजेता: थिप्पन्नप्पा कमकनूर, पी.वी. मोहन, बी.के. हरिप्रसाद, बी.एस. शिवन्ना और विनय कार्तिक प्रकाश।

भाजपा के विजेता: लिंगराज पाटिल और रघु आर।

जेडी(एस): उम्मीदवार गोविंदराजू चुनाव हार गए और पार्टी का खाता नहीं खुल सका।

अब सबकी नजर दिल्ली बैठक पर

क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बाद भाजपा संगठन में मंथन शुरू हो गया है। 23 जून को दिल्ली में होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *