Aayudh

Categories

MP Rain Alert : भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर में आंधी, भिंड- मुरैना समेत 6 जिलों में ओले का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

MP Rain Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री इस बार सामान्य से 3 से 4 दिन देरी से हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 17 से 18 जून के बीच प्रदेश के दक्षिणी जिलों में दस्तक दे सकता है। यदि मौसम की परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले 10 से 15 दिनों के भीतर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इससे गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मानसून से पहले सक्रिय रहेगा प्री-मानसून सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के पहुंचने से पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके चलते कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर बना रह सकता है। मौसम विभाग ने मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Rajya Sabha Election Dispute : मीनाक्षी नटराजन नामांकन मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, दिल्ली कूच करेगी MP कांग्रेस

इन जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, नीमच, मंदसौर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना और दमोह समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

कुछ जिलों में गर्मी का असर रहेगा बरकरार

जहां एक ओर कई जिलों में बारिश का अनुमान है, वहीं इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जैसे जिलों में फिलहाल आंधी-बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है।

Bhopal PNG Connection : भोपाल बनेगा सिलेंडर फ्री शहर! PNG वाले इलाकों में बंद हो सकती है LPG सप्लाई

ग्वालियर में बारिश, कई शहरों में बढ़ा तापमान

गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली। ग्वालियर में करीब आधा इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि मंडला, सिवनी और दतिया सहित कई जिलों में भी बारिश हुई। इसके बावजूद कई शहरों में तापमान ऊंचा बना रहा। ग्वालियर में 42 डिग्री, जबलपुर में 41.3 डिग्री, भोपाल और उज्जैन में 39.7 डिग्री तथा इंदौर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म शहर

प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी खजुराहो और नौगांव में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा दमोह, सतना, रीवा, दतिया, टीकमगढ़, मंडला और उमरिया जैसे जिलों में भी तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

NITI Aayog Meeting : दुनियाभर में अनिश्चितता का दौर भारत फिर भी भरोसे के साथ बढ़ रहा आगे, नीति आयोग की बैठक में PM मोदी

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार एक दिन के विराम के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर गति पकड़ ली है। मानसून कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। यदि मौजूदा परिस्थितियां बनी रहीं तो अगले कुछ दिनों में यह मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगा।

सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर

प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण और एक अन्य ट्रफ भी सक्रिय है। इन्हीं मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में लगातार मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

President Visit to MP : जानिए कब होगा राष्ट्रपति मुर्मू का कूनो दौरा, चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की तैयारी

भोपाल में नौतपा के दौरान भी बदला मौसम

भोपाल में पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि नौतपा के दौरान भी कई बार बारिश दर्ज की गई है। पिछले 14 वर्षों में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश हुई, जबकि 2 बार बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। इस वर्ष भी नौतपा की शुरुआत में बूंदाबांदी देखने को मिली और उसके बाद लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *