Aayudh

Categories

President Visit to MP : जानिए कब होगा राष्ट्रपति मुर्मू का कूनो दौरा, चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की तैयारी

President Droupadi Murmu Visit to MP

President Visit to MP : भोपाल। मध्यप्रदेश का कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को दो दिवसीय दौरे पर कूनो पहुंचेंगी। इस दौरान उनके पार्क में रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम है। खास बात यह है कि बोत्सवाना से लाए गए चीतों को उनके हाथों खुले जंगल में छोड़े जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

कूनो में रुकेंगी राष्ट्रपति

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून की दोपहर कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी। दौरे के दौरान वे पार्क परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन सुबह उनका विशेष कार्यक्रम भी तय किया गया है, जिसमें वे पार्क की गतिविधियों का अवलोकन करेंगी।

CM Mohan Yadav : मोहन यादव सरकार का किसानों पर फोकस, सब्जी उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा मध्यप्रदेश

चीतों को मिल सकती है जंगल की आजादी

दौरे की सबसे बड़ी चर्चा बोत्सवाना से लाए गए चीतों को लेकर है। संभावना है कि राष्ट्रपति स्वयं इन चीतों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो यह चीता पुनर्स्थापना परियोजना का एक महत्वपूर्ण और यादगार क्षण होगा।

क्यों खास है यह मौका?

बोत्सवाना सरकार द्वारा भारत के लिए चयनित चीतों को प्रतीकात्मक रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया था। ऐसे में उन्हीं के हाथों चीतों को जंगल में छोड़ने की संभावना इस कार्यक्रम को और भी खास बना रही है।

Cannabis Seized : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई ! बैंकॉक से आए यात्री के बैग से 2.43 करोड़ रुपये का संदिग्ध गांजा बरामद

प्रशासन ने तेज की तैयारियां

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर शीला दाहिमा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

हेलिपैड से सुरक्षा तक विशेष इंतजाम

लोक निर्माण विभाग को हेलिपैड को वीआईपी मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्रोटोकॉल लागू किए जा रहे हैं। बैठक में पुलिस और कूनो प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Sukumar Dutta Attack : बंगाल में TMC नेताओं पर ‘अंडा अटैक’ जारी! अब पुलिस कस्टडी में जा रहे नेता को बनाया निशाना

कूनो पर फिर टिकी देश-दुनिया की नजर

चीता प्रोजेक्ट के कारण पहले ही अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका कूनो नेशनल पार्क अब राष्ट्रपति के दौरे की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। चीतों को जंगल में छोड़ने का फैसला हुआ तो यह कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक अहम अध्याय के रूप में दर्ज हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *