Annamalai New Party : चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई (K. Annamalai) ने नई राजनीतिक पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ (Idhu Namma Iyakkam) की शुरुआत कर राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अन्नामलाई ने दावा किया है कि आंदोलन शुरू होने के महज 10 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक लोगों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने इसे केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनता की सोच और राज्य के भविष्य से जुड़ा आंदोलन बताया है। हाल ही में उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद नई राजनीतिक पहल की घोषणा की गई।
भाजपा छोड़ने के बाद नई राजनीतिक दिशा
अन्नामलाई ने 5 जून को अपनी नई राजनीतिक पहल का ऐलान किया। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में वर्ष 2031 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने ‘वी द लीडर्स’ (We The Leaders) नामक मंच और वेबसाइट की शुरुआत भी की।
MP RS Nomination : BJP उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ ने भरा नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद
उनका कहना है कि यह मंच आम लोगों को राजनीति से जोड़ने और नई नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने कोयंबटूर में एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर फॉर एथिक्स एंड पॉलिटिक्स स्थापित करने की भी घोषणा की।
बदलाव और आम आदमी की राजनीति पर जोर
अन्नामलाई ने कहा कि उनका उद्देश्य तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव लाना और आम लोगों को केंद्र में रखना है। उनके अनुसार राज्य की जनता पारंपरिक राजनीतिक मॉडल से ऊब चुकी है और नई सोच चाहती है।
उन्होंने परिवारवाद और व्यक्ति पूजा की राजनीति का विरोध करते हुए कहा कि उनका आंदोलन लोगों की जरूरतों और जनभागीदारी पर आधारित होगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भाजपा नेतृत्व के साथ उनके कुछ वैचारिक मतभेद थे, जिसके कारण उन्होंने अलग राह चुनने का फैसला किया।
MP Politics : राज्यसभा चुनाव 2026 में BJP का बड़ा दांव! 2016 ‘विनोद गोटिया मॉडल’ अपना सकती है पार्टी
भाजपा नेताओं का भी मिला समर्थन
अन्नामलाई की नई राजनीतिक शुरुआत को भाजपा के कुछ नेताओं का समर्थन भी मिलने लगा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे कारू नागराजन (Karu Nagarajan) ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर अन्नामलाई के साथ खड़े होने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कई अन्य नेता भी इस नए आंदोलन से जुड़ने पर विचार कर रहे हैं। इससे तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।
IPS अधिकारी से राजनीतिक नेता तक का सफर
42 वर्षीय अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में पुलिस सेवा से इस्तीफा दिया और 2020 में भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद वे तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने और राज्य में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हालांकि हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और चुनावी परिणामों के बाद उन्होंने भाजपा से अलग होकर नया राजनीतिक मंच बनाने का निर्णय लिया। अब उनकी नजर 2031 के विधानसभा चुनाव पर है।