Mamata Banerjee FIR : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। गृह मंत्रालय को लेकर दिए गए कथित बयान के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला कोलकाता में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए उनके बयान से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।
NEET प्रदर्शन से पहले बड़ा बवाल! अभिजीत दिपके के परिवार ने छोड़ा घर, सुरक्षा बनी वजह
साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुई शिकायत
ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता वकील रिंकी सिंह चटर्जी ने उन पर देशद्रोह से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। रिंकी सिंह चटर्जी का कहना है कि ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह 8 जून को कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका भी दायर करेंगी।
विरोध सभा के बयान पर उठे सवाल
शिकायत के अनुसार, 2 जून को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नागरिक उस्मान हादी की मौत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी बयान को आधार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है।
Wipro Controversy : TCS जैसा Wipro में भी कांड ! पूर्व महिला कर्मचारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे
पहले भी हो चुकी है शिकायत
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रिंकी सिंह चटर्जी ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। करीब दस दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने को लेकर भी सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

