NEET Paper Leak Protest : नई दिल्ली। 6 जून को दिल्ली में प्रस्तावित NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से पहले एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपना घर छोड़ दिया है।
देशभर में परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर अभिजीत दिपके विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे 6 जून को अमेरिका से दिल्ली लौटने वाले हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से उनके परिवार को लेकर यह खबर सामने आई है।
Wipro Controversy : TCS जैसा Wipro में भी कांड ! पूर्व महिला कर्मचारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे
घर खाली, बाहर पुलिस तैनात
रिपोर्ट के अनुसार, अभिजीत दिपके के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है, लेकिन फिलहाल घर में कोई नहीं रह रहा है। परिवार के सदस्य कुछ दिन पहले ही चुपचाप किसी दूसरे स्थान पर चले गए थे। हालांकि परिवार फिलहाल कहां रह रहा है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
6 जून को प्रदर्शन का ऐलान
अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से 6 जून को एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में कथित खामियों और खासतौर पर NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों के खिलाफ एयरपोर्ट से जंतर-मंतर तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा।
पिता ने क्या कहा?
अभिजीत दिपके के आंदोलन की घोषणा के बाद उनके पिता भगवानराव दिपके की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते उन्हें बेटे की चिंता है। शुरुआत में उन्होंने अभिजीत को इस अभियान से पीछे हटने की सलाह दी थी, लेकिन अब जब वह अपना फैसला ले चुके हैं तो परिवार इस मामले में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करना चाहता।
परिवार को नहीं मिली कोई धमकी
भगवानराव दिपके के अनुसार, परिवार को अब तक किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अभिजीत को कानून की अच्छी समझ है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह कानूनी दायरे में रहेगा।
गिरफ्तारी के लिए भी तैयार?
मानवाधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता आसिम सरोदे ने दावा किया है कि अभिजीत दिपके ने उनसे फोन पर संपर्क कर आंदोलन के लिए समर्थन मांगा है। सरोदे के मुताबिक, अभिजीत गिरफ्तारी के लिए भी तैयार हैं। उनका कहना है कि यह मामला केवल NEET परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का नहीं, बल्कि उनके परिवारों को मिलाकर करोड़ों लोगों से जुड़ा विषय है।
कई प्रमुख हस्तियों को न्योता
आसिम सरोदे ने बताया कि अभिजीत दिपके ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर शिक्षाविद सोनम वांगचुक, अभिनेता प्रकाश राज, सामाजिक कार्यकर्ता विश्वंभर चौधरी और वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले समेत कई प्रमुख लोगों को आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
Muzaffarpur Hospital Fire : ICU में लगी भीषण आग से 5 की मौत, मरीजों को छोड़कर भागा स्टाफ!
हालांकि अभिजीत दिपके का कहना है कि उनका उद्देश्य कोई नया राजनीतिक दल खड़ा करना नहीं है। वे केवल शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाना चाहते हैं।